UP News LIVE: सीतापुर में सड़क हादसा, सीएम योगी जाएंगे बरेली, 900 करोड़ की देंगे सौगात – News18 Hindi

UP News LIVE: आजमगढ़ में युवक की थाने में संदिग्ध मौत मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. थाना प्रभारी कमलेश पटेल समेत अन्य अज्ञात पुलिस कर्मियों पर हत्या समेत कई अन्य धाराओ में अभियोग पंजीकृत हो गया है. वहीं सीतापुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई. चालक सहित दो लोगों की हुई मौत.एक गंभीर रूप से हुआ घायल. कार चालक को नींद आने से हुआ हादसा. बाराबंकी से पूर्णागिरी जा रहे थे कार सवार. इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके के हाजीपुर के पास हुआ हादसा. वहीं झांसी में सट्टेबाज गिरोह का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा. गिरोह का सरगना धनिया बेचने वाला बना धन कुबेर. 10 साल मे बने सट्टा किंग धर्मेन्द्र साहू पर कसा शिकंजा. झांसी, नोएडा, दिल्ली से लेकर दुबई मे धर्मेन्द्र साहू ने जुटाई हजारों करोड़ की संपत्ति.
चित्रकूट में मंदिर मे तैनात महिला पुलिस कर्मी के मोबाइल चलाने पर श्रद्धांलुओं ने काटा हंगामा. दर्शन करने के लिए श्रद्धांलुओं के बीच हो रही थी धक्का-मुक्की. धक्का मुक्की से नराज श्रद्धांलुओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काटा हंगामा. महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी की जगह मंदिर के पीछे जाकर घंटों से चला रही थी मोबाइल. महिला पुलिस कर्मी के मोबाइल चलाने से श्रद्धांलुओं के हंगामा काटने का वीडियो वायरल. शहर कोतवाली क्षेत्र के झारखंडी माता मंदिर का मामला.
हरदोई में माधौगंज थाना क्षेत्र के रूकनापुर गांव में अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया. हालांकि, दो घरों में परिवार की सतर्कता के चलते चोरी की घटना नाकाम हो गई. लेकिन अन्य दो घरों से चोर 62 हजार रुपये नगद और जेवरात लेकर फरार हो गए. चोरों की यह हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं.
अलीगढ़ में संविदा कर्मी करण कुमार को इनकम टैक्स विभाग ने भेजा 34 करोड़ रुपए का नोटिस. इनकम टैक्स विभाग ने संविदा कर्मी को 33 करोड़ 88 लाख 85 हजार 368 रुपए का नोटिस भेजा. भारतीय स्टेट बैंक खैर में चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मी को 34 करोड का नोटिस मिलने के बाद परिवार के लोग परेशान. 29 तारीख को स्पीड पोस्ट के जरिए करण को मिला इनकम टैक्स विभाग का नोटिस.
आरएसएस नेता भैया जी जोशी के अफजल खान की कब्र और औरंगजेब की कब्र के बयान पर बरेली से मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का बयान. मौलाना शहाबुद्दीन ने भैया जी जोशी की तारीफ की. मौलाना ने कहा कि भैया जी जोशी ने दुरुस्त कहा है. जो जहां मरा है, उसकी कब्र वहीं होगी. कब्र को लेकर बेफिजूल का हंगामा खड़ा किया गया. इस तरह के हंगामा देश को पीछे धकेलते हैं.
वाराणसी में समाजवादी पार्टी का पोस्टर वॉर. ⁠कृष्ण अवतार में दिखें अखिलेश यादव. ⁠समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के नेता संदीप मिश्रा ने लगाया विवादित बैनर.  ⁠वाराणसी के अलग अलग स्थानों और चौराहों पर लगाया गया पोस्टर बैनर.
बलिया में नहाते समय दो युवक घाघरा नदी में डूबे. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना. गोताखोरों और मछुआरों के साथ पहुंची पुलिस युवकों को ढूंढने में लगी. नवका बाबा स्थान पर दर्शन करने आएं थे दोनों युवक. गोरखपुर जिले के चौरी चौरा के रहने वाले थे दोनों युवक. मनियर क्षेत्र के ककरघाट खास घाघरा नदी का है मामला.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News