खैरनगर में गंदगी देख भडक़े महापौर, साफ-सफाई के दिए निर्देश – Inext Live

मेरठ ब्यूरो। खैरनगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और सडक़ निर्माण के लिए मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने शुक्रवार को खैरनगर के व्यापारियों के साथ बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने साफ सफाई पर नाराजगी जताई।
ओवर फ्लो की समस्या
गौरतलब है कि काफी समय से खैर नगर बाजार में नाले नालियों में पानी के ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। लगातार सफाई ना होने और कूड़ा ना उठाने के कारण यह समस्या बनी हुई है। इसके अलावा सडक़ के न बनने को लेकर व्यापारियों में काफी समय से नाराजगी बनी हुई है। इन सब समस्याओं के निस्तारण के लिए मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा। हरपाल सिंह व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल के साथ खैरनगर का निरीक्षण किया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, सभासद संदीप गोयल रेवाड़ी, सभासद पंकज गोयल व डॉक्टर अलमास सुनील अग्रवाल, राजीव ग्रोवर, हेमंत बंसल सहित बाजार के काफी व्यापारी मौजूद रहे।
Copyright © 2024. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News