Aaj Ki Taaza Khabar: नदी में नाव पलटने से 27 की मौत, 100 से ज्यादा लापता; नाइजीरिया में हादसा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो नाइजीरिया में नदी में नाव पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। PM मोदी आज ओडिशा में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वायनाड में रैली करेंगी। उनके साथ सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। हिंसा के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आज समाजवादी पार्टी का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा। बृजभूषण शरण सिंह मामले में आज फैसला आ सकता है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
दिल्ली की स्थानीय अदालत आज तय करेगी कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के तत्कालीन सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग पहलवान की यौन उत्पीड़न की शिकायत वाले मामले को बंद करने की पुलिस की ओर से दी गई अर्जी को स्वीकार किया जाए या नहीं।
नाइजीरिया में नाइजर नदी में नाव पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई है। 100 से अधिक लोग लापता हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औडु के हवाले से बताया कि नाव में करीब 200 यात्री थे, जो कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रहे थे।

Written By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News