आज का मौसम 30 नवंबर 2024: नवंबर का महीना खत्म होते होते मौसम के मामले में पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है. अब सर्दियों में क्या कुछ होगा इसे लेकर मौसम विभाग ने इशारा किया है. आइए जानते हैं देश के मौसम (Weather update today) का हाल.
Trending Photos
Delhi NCR Weather: सर्दी, गर्मी या बरसात दिल्ली का मौसम ‘डॉन’ बनकर सताता है. दिल्ली के मौसम को प्रिडिक्ट करने में अक्सर मौसम विभाग (IMD) के पसीने छूट जाते हैं. महज बीते 10 साल की बात करें तो डाटा एनलिसिसस करके जानकारी देने के अलावा मौसमी पूर्वानुमान अक्सर गलत साबित हुए हैं. मौसम का हाल क्या होगा ये बताने में सैकड़ों बार ‘मौसम’ (Mausam) ने दिल्ली वालों को गच्चा दिया है. नवंबर आज खत्म हो गया. इसका एनलिसिस करें तो सामान्य से अधिक गर्म महीनों की प्रवृत्ति के जारी रहने के साथ 2024 में नवंबर का महीना बीते 5 सालों में सबसे गर्म रहा, जिसमें दिन और रात का तापमान सबसे अधिक रहा.
मौसम बेईमान!
आज दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो आईएमडी (IMD) ने शनिवार को हल्का कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. वहीं आंकड़ों के मुताबिक, 2019 के बाद सबसे देरी से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है. 2019 में एक दिसंबर को तापमान 10 डिग्री से नीचे गया था.
नवंबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दीर्घावधि औसत (LPA) 13 डिग्री सेल्सियस से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. इसी प्रकार, औसत अधिकतम तापमान LPA से 1.1 डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2019 के बाद से सबसे गर्म नवंबर है.
नवंबर के आखिरी हफ्ते में गिरा पारा
न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट 25 नवंबर को शुरू हुई, जब यह 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं तथा रात में साफ आसमान के कारण इसमें लगातार गिरावट आई. मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, 27 नवंबर को 10.4 डिग्री सेल्सियस तथा 28 नवंबर को 10.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, तथा शुक्रवार को इस मौसम में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया.
मौसम की स्थिति के बारे में आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा ठंड नवंबर के अंत में सामान्य स्थिति है, लेकिन बारिश और बर्फबारी की कमी के कारण इस मौसम में कुल मिलाकर सामान्य से अधिक गर्मी बनी हुई है.
उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में रात्रि तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की अस्थायी वृद्धि होने का अनुमान है, तथा अगले सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में कुछ और गिरावट आने का अनुमान है.
अक्टूबर भी सामान्य से अधिक गर्म रहा, क्योंकि दिल्ली में 1951 के बाद से इस वर्ष सबसे गर्म अक्टूबर महीना दर्ज किया गया, जिसमें दिन और रात दोनों का तापमान औसतन सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.
आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में औसत मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35.1 डिग्री सेल्सियस और 21.2 डिग्री सेल्सियस था, जो 1951 में क्रमशः 36.2 डिग्री सेल्सियस और 22.3 डिग्री सेल्सियस के बाद सबसे अधिक था.
दिल्ली की भौगोलिक स्थिति, पर्यावरण और मौसम
दिल्ली कई बार बसी और कई बार उजड़ी. बड़ा लंबा इतिहास है इस शहर का. मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक सबने मनमर्जियां चलाईं. अधिकांश लोग यहां की जलवायु, पर्यावरण और मौसम से परेशान रहे. पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर जहां-जहां मुगल फौज की छावनियां थी, वहां का भू-जल खारा था. किसी बादशाह को यमुना का पानी नहीं पसंद था तो वो पीने के लिए गंगा वाटर का इंतजाम कराता था. जमाना बदला तो आज पीने के लिए मीठे और साफ पानी का इंतजाम तो गया लेकिन हवा ‘जहरीली’ बन गई. भौगोलिक स्थिति ही कुछ यूं है कि मौसम को लेकर दिल्लीवाले परेशान रहते हैं. गर्मी में पारा अब 47 डिग्री तक चला जाता है. जाड़े में भयानक ठंड पड़ती है. मॉनसून में दिल्ली पानी-पानी हो जाती है. कुल मिलाकर भगवान ही मौसम की मार से सबकी जान बचा रहा है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.