Cyclone Fengal LIVE: 90 की रफ्तार से साइक्लोन फेंगल, फ्लाइट ऑपरेशन बंद, जानिए कहां-कहां खतरा? – News18 हिंदी

Live
Cyclone Fengal Live: साइक्लोन फेंगल अब रौद्र रूप लेने को तैयार है. आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती तूफान 'फेंगल' आज शनिवार शाम तक पुडुचेरी के तटीय इलाकों के पास तट से टकरा सकता है.
Cyclone Fengal Live News: साइक्लोन फेंगल का असर अब दिखने लगा है. तमिलनाडु से लेकर पुडुचेरी में भारी बारिश होने लगी है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ आज तबाही लाने को बेताब है. साइक्लोन फेंगल आज यानी शनिवार शाम तक पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है. साइक्लोन फेंगल के लैंडफॉल के वक्त हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. इसे देखते हुए आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी और भारी बारिश होगी. तूफान को देखते हुए पुडुचेरी सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं और सार्वजनिक सेवाओं को रोक दिया है. तो चलिए जानते हैं फेंगल तूफान से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट.
तमिलनाडु में आज शाम चक्रवाती तूफान फेंगल के टकराने की आशंका है. इसके चलते चेन्नई आने-जाने वाली कई उड़ाने शुक्रवार को खराब मौसम के कारण प्रभावित रहीं. चेन्नई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई एयरलाइंस ने अपनी यात्रा योजनाओं पर एडवाइजरी और अपडेट जारी किए हैं. कई उड़ानें प्रभावित हैं.
 
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढ़ने के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया. निचले इलाके मदीपक्कम के कई निवासियों ने अपने वाहनों को पास के वेलाचेरी फ्लाईओवर के दोनों ओर खड़ा कर दिया. ऐसे ही कई अन्य इलाकों के निवासियों ने भी अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर दिए. सड़कें मुख्य रूप से सुनसान रहीं और विभिन्न स्थानों पर नागरिक कार्यकर्ता, पुलिस और अग्निशमन एवं बचावकर्मियों को तैनात किया गया है.
साइक्लोन फेंगल अब अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है. खराब मौसम के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली सभी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है. चेन्नई एयरपोर्ट ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम में सुधार होते ही उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा.
पुडुचेरी और कांचीपुरम समेत तमिलनाडु के कई जिलों में शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. उधर, चक्रवाती तूफान फेंगाल के मद्देनजर पुडुचेरी मत्स्य विभाग ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने मछुआरों से समुद्र में न जाने का आग्रह किया है. साथ ही नुकसान से बचने के लिए अपनी नावों और उपकरणों को ऊंची जगहों पर ले जाने के निर्देश दिए हैं.
आईएमडी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में अक्षांश 11.8°N और देशांतर 81.7°E के पास चेन्नई से लगभग 210 किमी दक्षिण-पूर्व में है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा और 30 नवंबर की दोपहर को कराईकल और महाबलीपुरम के बीच पुडुचेरी के करीब उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा. इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.’
चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कडलूर जिलों और पुडुचेरी में शनिवार को बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, पेरम्बलूर, अरियालूर, तंजावुर, तिरुवरुर, मयिलादुथुरै, नागपट्टिनम जिलों और कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है.
आईएमडी यानी मौसम विभाग ने साइक्लोन फेंगल पर बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग के चक्रवाती विभाग के प्रमुख आनंद दास ने कहा कि तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा भी तेज रहेगी.
चक्रवाती तूफान फेंगल के शनिवार दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ शनिवार दोपहर तक पुडुचेरी के तटीय इलाकों के पास तट से टकरा सकता है. इस तूफान की वजह से भारी बारिश और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसको देखते हुए राज्य सरकार ने कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ ही सार्वजनिक सेवाएं भी रोक दी हैं.

3 फिल्मों के बाद बंधा एक्टिंग का बोरिया-बिस्तरा, फिर भी है 4700 करोड़ का मालिक, चार्मिंग एक्टर बना बिजनेसमैन
ममता कुलकर्णी के गाने में बैकग्राउंड में किया डांस, आज इंडस्ट्री में है बड़ा नाम, करती हैं बॉक्स ऑफिस पर राज
एपल बेर की करें खेती, 5 बीघा खेत से सालाना 10 लाख की कमाई, राजस्थान का किसान मालामाल
दिल्ली में विदेशी पर्फ्यूम ने मचाई धूम, ताजगी के साथ लग्जरी अनुभव का भी होगा ऐहसास, जानें कीमत
कोडरमा में सड़क किनारे गुलाबी तालाब ने बढ़ाई पर्यटन की रौनक, जानिए क्या है खास?
शादी में दिखना है मोस्‍ट अट्रैक्टिव गेस्‍ट? श्‍वेता तिवारी से लें साड़ी स्‍टाइलिंग आइडियाज़, मिलेगा क्‍वीन जैसा रॉयल लुक
Health Tips: फायदेमंद होती है ये घरेलू औषधि, पेट के कीड़ों को बाहर निकालने में रामबाण, जानें विधि
Methi ke fayde: सेहत के लिए वरदान है मेथी; शुगर, कोलेस्ट्रॉल और अपच को कहें अलविदा, जानें इसके चमत्कारी फायदे
ब्रेकअप की नौबत कभी नहीं आएगी, अगर फॉलो करें 7 रिलेशनशिप टिप्स, रिश्ते में इंटिमेसी के साथ बढ़ेगा भरोसा
लाइव ब्लॉग
18 minutes ago
2 hours ago
23 minutes ago
a few seconds ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News