—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो नाइजीरिया में नदी में नाव पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। PM मोदी आज ओडिशा में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में भाग लेंगे।
सांसद प्रियंका गांधी वायनाड में रैली करेंगी। उनके साथ सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। हिंसा के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आज समाजवादी पार्टी का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा। बृजभूषण शरण सिंह मामले में आज फैसला आ सकता है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
मध्य प्रदेश में नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री के सरकारी बंगले में आग लग गई। आग बंगले के अंदर बने गार्ड रूम में हुए शॉर्ट सर्किट से भड़की। घटना के वक्त मंत्री राकेश शुक्ला नहीं थे, लेकिन आग में जलकर लाखों रुपये का सामान और कीमती दस्तावेज खाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मंत्री राकेश शुक्ला का सरकारी बंगला ग्वालियर के ठाठीपुर थाना के पास है।
दिल्ली के पंजाबी बाग थाना इलाके से हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक हवा में उड़कर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा। पश्चिम पूरी इलाके में बुधवार देर रात 1:22 के आसपास का रोड एक्सीडेंट बताया जा रहा है। घायल युवक RML हॉस्पिटल में भर्ती है। घायल युवक का नाम निखिल सांखला है, जिसकी उम्र लगभग 28 साल है। आरोपी कार चालक का कुछ आता पता नहीं चला है।
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में चक्रवात फेंगल के प्रभाव से समुद्र में उथल-पुथल मची है। तेज हवाएं भी चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात फेंगल के आज शाम तक तमिलनाडु तट के पास पुडुचेरी के नजदीक पहुंचने की उम्मीद है। पुडुचेरी में भी चक्रवात फेंगल के प्रभाव से कई तटीय क्षेत्रों में समुद्र में हाई टाइड देखी गई। समुद्र में ऊंची-ऊंची डराने वाली लहरें उठ रही हैं।
#watch | Chengalpattu, Tamil Nadu: Rough sea and gusty wind witnessed due to the impact of cyclone FengalAccording to the Indian Meteorological Department (IMD), Cyclone Fengal is expected to make landfall close to Puducherry, along the Tamil Nadu coast by today evening.… pic.twitter.com/PlLWM74KCG
— ANI (@ANI) November 30, 2024
#watch | Chengalpattu, Tamil Nadu: Rough sea and gusty wind witnessed due to the impact of cyclone FengalAccording to the Indian Meteorological Department (IMD), Cyclone Fengal is expected to make landfall close to Puducherry, along the Tamil Nadu coast by today evening.… pic.twitter.com/PlLWM74KCG
PM मोदी आज ओडिशा में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा के भुवनेश्वर में ऑल इंडिया DGP/IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसमें देश की इंटरनल सिक्योरिटी और पब्लिक सेफ्टी को लेकर चर्चा होगी।
दिल्ली की स्थानीय अदालत आज तय करेगी कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के तत्कालीन सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग पहलवान की यौन उत्पीड़न की शिकायत वाले मामले को बंद करने की पुलिस की ओर से दी गई अर्जी को स्वीकार किया जाए या नहीं।
नाइजीरिया में नाइजर नदी में नाव पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई है। 100 से अधिक लोग लापता हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औडु के हवाले से बताया कि नाव में करीब 200 यात्री थे, जो कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रहे थे।
Written By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in