—विज्ञापन—
LIVE Worli Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: वर्ली विधानसभा सीट पर 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। नतीजा सामने आ चुका है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य उद्धव ठाकरे को 8801 वोटों से जीत मिली मिली है। उनको 63324 वोट मिले हैं। शिवसेना शिंदे गुट के मिलिंद देवड़ा से उनको कड़ी टक्कर मिली। देवड़ा ने 54523 वोट हासिल किए। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ही फेज में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस बार 65 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना (UBT) ने अपने मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे पर भरोसा जताया था। वे उद्धव ठाकरे के बेटे हैं। वर्ली मुंबई दक्षिण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट 1962 में बनी थी। जो अब तक रिजर्व नहीं हो सकी है। इसे शिवसेना का गढ़ माना जाता है। शिवसेना में टूट के बाद यहां पहली बार चुनाव हुआ था। आदित्य के लिए यहां बड़ी चुनौती शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता मिलिंद देवड़ा थे। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने यहां से संदीप देशपांडे को उतारा था। जिसके बाद सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बने थे। देवड़ा जनवरी 2024 में कांग्रेस छोड़ शिंदे गुट के साथ आए थे।
2019 के चुनावों में आदित्य ने यहां से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुरेश माने का शिकस्त दी थी। आदित्य ठाकरे 67 हजार से अधिक वोटों से जीते थे। 2014 में भी इस सीट पर शिवसेना का दबदबा रहा था। तब सुनील शिंदे ने NCP के सचिन अहीर को 23 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था।
कांग्रेस यहां से तीन बार 1962, 1967 और 1972 में विजय हासिल कर चुकी है। वर्ली में अधिकतर बार शिवसेना ने जीत हासिल की है। 1978 में भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी ने जीत हासिल की थी। इस बार शिवसेना के दो गुटों का आपस में ही मुकाबला हुआ।
Written By
Parmod chaudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in