Feedback
लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपनी ही पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए इसे फैंटम/घोस्ट ड्राइव’ बताया है. दरअसल, तमिलनाडु के कांग्रेस नेता गौतम जयसारथी ने X पर एक पोस्ट कर कहा कि इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) तमिलनाडु यूथ कांग्रेस के लिए सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. अब ऑनलाइन सदस्यता की प्रक्रिया भी फर्जी होती जा रही है. तमिलनाडु यूथ कांग्रेस ने पिछले IYC चुनाव 2021 में 8 लाख से ज़्यादा सदस्य बनाए थे, जो कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हासिल किए गए वोटों का 50% है.
इस पोस्ट पर रीपोस्ट करते हुए कार्ति चिदंबरम ने कहा कि ये घोस्ट सदस्यता अभियान बंद होने चाहिए, हम सिर्फ़ खुद को बेवकूफ़ बना रहे हैं. ऐसे कैंपेन से कांग्रेस खुद को बेवकूफ़ बना रही. कार्ति चिदंबरम कांग्रेस नेता और तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा सीट से सांसद हैं.
@IYC is Going to launch membership and election process for @TN_PYC. Now the process of Online Membership is a becoming as bogus one. TNPYC registered more than 8lakhs members in past IYC Elections2021 which is 50% of votes, which is entire @INCIndia secured in 2014 LS elections. pic.twitter.com/pEToPMZZ2U
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू