'2025 में आखिरी बार…', विक्रांत मैसी ने इंडस्ट्री छोड़ने का किया ऐलान, सदमे में फैंस – Aaj Tak

Feedback
विक्रांत मैसी उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग, लगन और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में नाम बनाया है. विक्रांत ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में तगड़ी छाप छोड़ी है. आज वो इंडस्ट्री के टैलेंटेड स्टार्स में गिने जाते हैं. लेकिन अब करियर के पीक पर विक्रांत मैसी ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस हैरान कर दिया है. एक्टर ने अचानक इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया है. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया..आइए जानते हैं.
एक्टिंग छोड़ने पर क्या बोले विक्रांत मैसी?
विक्रांत का कहना है कि वो अब एक अच्छा पति, पिता और बेटा बनने पर फोकस करेंगे. एक्टर ने कहा कि 2025 में वो आखिरी बार मिलेंगे. विक्रांत ने अपनी पोस्ट में लिखा- नमस्कार, पिछले कुछ साल और काफी अच्छे रहे हैं. आपके शानदार सपोर्ट के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद कहता हूं. लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा, मुझे एहसास हो गया है कि अब समय आ गया है कि मैं अपने आपको संभालूं और घर वापस लौट जाऊं. एक पति, पिता और बेटे के तौर पर… और एक एक्टर के तौर पर भी. 
विक्रांत ने आगे लिखा- आने वाले 2025 में हम लोग एक दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे, जब तक समय सही न हो. आखिरी 2 फिल्में और कई सालों की यादें. हर चीज के लिए और बीच में जो कुछ भी हुआ उसके लिए आप सभी का फिर से शुक्रिया. मैं उसके लिए हमेशा आपका आभारी रहूंगा. 
 
फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट
विक्रांत मैसी की रिटायरमेंट पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. कई लोग उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि वो इंडस्ट्री से दूरी ना बनाएं. एक यूजर ने लिखा- कह दो ये सच नहीं है. दूसरे ने लिखा- ऐसा मत करो. अन्य यूजर ने लिखा- आु करियर के पीक पर हो, ऐसा ना करो. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News