Chandauli News: जिले में विकास की रफ्तार, डीएम गर्ग ने निर्माणाधीन सड़कों का लिया जायजा | News Track in… – Newstrack

DM Garg inspected roads under construction (Social media)
Chandauli News : जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने जनपद में चल रहे महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पड़ाव से रामनगर की ओर बन रही 4 लेन सड़क, पड़ाव से मुगलसराय तक की 6 लेन सड़क और मुगलसराय से चकिया तक निर्माणाधीन 4 लेन सड़क का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी को निर्माण कार्य की धीमी गति की जानकारी मिली, जिसका मुख्य कारण ज़मीन से जुड़ी समस्याएँ बताई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर इन दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परियोजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
मुगलसराय से चकिया के बीच निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी को उपलब्ध कराए गए निर्माण कार्य के आँकड़ों में विसंगति पाई गई। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के प्रभारी अभियंता को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने जनपद स्तर पर एक विशेष टीम गठित करने का भी आदेश दिया, जो नियमित रूप से हर सप्ताह कार्य की प्रगति की जाँच करेगी और अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दौरे का मुख्य उद्देश्य धरातल पर निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति को देखना और समझना था। उन्होंने आश्वासन दिया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियाँ सामने आई हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परियोजनाएँ समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी हों।
इस निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग), संबंधित उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News