DM angry poor progress in road construction shows cause notice to PWD exec (Photo: Social Media)
Chandauli News: चंदौली के जिलाधिकारी द्वारा जनपद में निर्माणाधीन सड़कों का बुधवार को स्थली निरीक्षण किया गया।परियोजनाओं का कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया। सड़क निर्माण में गलत रिपोर्ट देने के कारण प्रगति में शिथिलता होने पर जिलाधिकारी में पीडब्ल्यूडी एक्सियन निर्माण खंड को कारण बताओं नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया। चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वार पड़ाव से रामनगर 4 लेन,पड़ाव से मुगलसराय 6 लेन तथा मुगलसराय से चकिया 4 लेन निर्माणाधीन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण बुधवार को किया।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़कों पर निर्माण कार्य की धीमी गति के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि अधिकांश समस्याएं भूमि से संबंधित हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों, पीडब्लूडी एवं सभी संबंधित अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया। मुगलसराय से चकिया तक निरीक्षण के दौरान दिए गए आंकड़े गलत पाए गए। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी निर्माण खंड को गलत सूचना देने एवं कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला स्तर पर एक अलग टीम गठित कर प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति की जांच कर रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीनी हकीकत को देखना व जानना था। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां प्राप्त हुई है उनको तत्काल निस्तारित करते हुवे परियोजना को गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साय, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार (प्राथमिक), संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।