होंडा इंडिया इन दिनों भारतीय मार्केट में पूरी तरह छा जाने के मूड में है। पिछले ही महीने कंपनी ने देश में अपनी नई 2026 होंडा सिटी और बिल्कुल नई होंडा ZR-V e:HEV हाइब्रिड एसयूवी को लॉन्च कर बड़ा धमाका किया था। लेकिन होंडा की रफ्तार यहीं रुकने वाली नहीं है। बता दें कि जापानी ब्रैंड अगले 9 से 12 महीनों के भीतर भारत में तीन नई शानदार एसयूवी गाड़ियां उतारने की तैयारी कर रहा है। साल 2027 तक आने वाली इन एसयूवी कारों की लिस्ट में आपको पेट्रोल (ICE), हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक (EV) का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं होंडा के इन तीन अपकमिंग मॉडल्स के बारे में विस्तार से।
₹ 40 लाख से शुरू
₹ 18 लाख से शुरू
₹ 11.6 – 16.67 लाख
₹ 17 – 22 लाख
₹ 14 लाख से शुरू
₹ 9 – 12 लाख
यह होंडा की एक ग्लोबल हाइब्रिड एसयूवी है। इसे भारत में पूरी तरह से बनी-बनाई कार (CBU रूट) के तौर पर इम्पोर्ट करके बेचा जाएगा। इस प्रीमियम गाड़ी की बुकिंग देश के सभी आधिकारिक होंडा डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। जबकि इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से ग्राहकों को मिलनी शुरू हो जाएगी। इस गाड़ी में आपको डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.2-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 9-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिलेगा। वहीं, इसमें 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन और डुअल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। यह 22.79 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देता है।
भारतीय सड़कों पर हाल ही में होंडा की बेहद पॉपुलर एसयूवी एलिवेट के फेसलिफ्ट वर्जन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी इस नए मॉडल को इसी साल दिवाली के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है। इस नए मॉडल के बाहरी लुक में नई LED हेडलाइट्स, री-डिजाइन बम्पर और नए लुक वाला टेल-लैंप क्लस्टर शामिल है। वहीं, कार के केबिन को मॉडर्न बनाया जाएगा। हालांकि, कार के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।
होंडा भारत में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी में है। इसका प्रोटोटाइप ‘होंडा 0 अल्फा’ के नाम से जाना जाता है। जापानी ब्रैंड ने कन्फर्म किया है कि इस मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी को वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में लीक हुई इंटीरियर की तस्वीरों से पता चला है कि इसके केबिन में डैशबोर्ड के ऊपर एक बेहद बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके साथ ही कार में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स भी दी गई हैं। हालांकि, इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स का पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play