निकट भविष्य में नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, इस डिमांड को देखते हुए देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट के लिए एक शानदार प्लानिंग तैयार कर ली है। बता दें कि टाटा मार्केट में अपनी बादशाहत को और मजबूत करने के लिए जल्द 6 नई शानदार मिड-साइज एसयूवी गाड़ियां उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड और पेट्रोल-डीजल के नए अवतार शामिल हैं। आइए जानते हैं निकट भविष्य में भारतीय मार्केट में आने वाली ऐसी ही 6 मोस्ट-अवेटेड मिड-साइज एसयूवी के बारे में विस्तार से।
टाटा मोटर्स अपनी इस आइकॉनिक गाड़ी को इलेक्ट्रिक अवतार में 30 जून को लॉन्च करने जा रही है। इसका ऑफिशियल वीडियो भी सामने आ चुका है। इसमें बंद ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स जैसे ईवी-स्पेसिफिक बदलावों के साथ स्पोर्टी लुक मिलेगा। टीजर से साफ हुआ है कि इस कार में कंपनी का खास QWD (AWD) सिस्टम मिलेगा। यानी यह रियर-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में आएगी। इसमें हैरियर ईवी की तरह ही 65 kWh और 75 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है।
₹ 25 – 30 लाख
₹ 26 – 30 लाख
₹ 11.49 – 21.29 लाख
₹ 21.49 – 30.23 लाख
₹ 13.29 – 26.4 लाख
₹ 12.89 – 25.85 लाख
हैरियर ईवी के बाद अब टाटा अपनी सबसे पॉपुलर 3-रो एसयूवी सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने जा रही है। कंपनी इसे इसी साल दिवाली के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च करने वाली है। इसका डिजाइन मौजूदा सफारी जैसा ही होगा, लेकिन फ्रंट में बंद ग्रिल, एयरोडायनामिक व्हील्स और अपडेटेड LED टेल लैंप्स जैसे बदलाव दिखेंगे। इसके इंटीरियर में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, पैनओरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ सिएरा ईवी जैसा ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप भी मिल सकता है। इसमें 65 kWh (538 किमी रेंज) और 75 kWh (622-627 किमी रेंज) के बैटरी पैक के साथ टॉप वैरिएंट्स में AWD का सपोर्ट मिलेगा।
सिएरा के साथ टाटा अपना खुद का तैयार किया हुआ नया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लाने जा रही है। इसके बेस वैरिएंट्स में नेचुरली एस्पिरेटेड और टॉप ट्रिम्स में टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह एक एटकिंसन-साइकिल इंजन है जो हाइब्रिड तकनीक को सपोर्ट करता है। यानी कंपनी इसे छोटी बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़कर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड बनाएगी। सख्त होते एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए टाटा आने वाले समय में डीजल इंजन को पूरी तरह हटाकर इसी ज्यादा माइलेज देने वाले हाइब्रिड सेटअप को ला सकती है।
टाटा ने कन्फर्म किया है कि सिएरा का ‘ARGO’ प्लेटफॉर्म ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) को सपोर्ट करता है। यह वैरिएंट साल 2027 तक मार्केट में एंट्री मारेगा। कंपनी इस AWD सिस्टम को इसके दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर करेगी ताकि ऑफ-रोडिंग के शौकीनों को बेहतरीन परफॉर्मेंस मिल सके। इस वैरिएंट को लाने में देरी इसलिए की जा रही है क्योंकि टाटा जानती है कि भारत में AWD या 4×4 गाड़ियां खरीदने वाले ग्राहक बहुत सीमित हैं।
साल 2019 से मार्केट में राज कर रही हैरियर को अब टाटा बिल्कुल नए जनरेशन अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। नई हैरियर को लैंड रोवर के D8 प्लेटफॉर्म से हटाकर एक नए फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर पर शिफ्ट किया जाएगा, जो पेट्रोल, डीजल और ईवी तीनों को सपोर्ट करेगा। इस नए प्लेटफॉर्म की वजह से हैरियर में पहली बार AWD का ऑप्शन भी मिलेगा। जबकि इसमें पुराना 2.0-लीटर डीजल और नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहेगा।
हैरियर की ही तरह सफारी को भी एक बड़ा जनरेशन अपडेट मिलने जा रहा है। यह एसयूवी भी अपने छोटे भाई (हैरियर) वाले नए फ्लेक्सिबल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। यह नई सफारी साइज में मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी। इससे केबिन के अंदर पहले से कहीं ज्यादा स्पेस, लेगरूम और नए जमाने के आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। इंजनों के मामले में यह हैरियर वाले ही पेट्रोल-डीजल ऑप्शंस के साथ आएगी। हालांकि, इसमें मिलने वाला AWD सपोर्ट इसे पहले से कहीं ज्यादा काबिल एसयूवी बना देगा।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play