जिससे लोहागढ़ पहुंचा था चेतन, पुलिस के हाथ लगी बाइक और कई सामान; सामने आएगा सिया का सच – Live Hindustan

पुणे के रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। केतन की हत्या की आरोपी उसकी मंगेतर सिया के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की बाइक पुलिस को मिल गई है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक से चेतन सिया का साथ देने पुणे से लोहागढ़ किला पहुंचा था। 18 जून को इसी किले से केतन अग्रवाल को धक्का दे दिया गया था। हत्या का आरोप मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर है। पुलिस को चेतन की हुडी और इयरफोन भी मिले हैं। पुलिस ने बताया है कि फरेंसिक जांच से पता चला है कि घटना वाले दिन चेतन ने इन चीजों का इस्तेमाल किया था। इसके बारे में बाकी जानकारी का अभी इंतजार है। कोर्ट ने सिया और चेतन को 29 जून तक की पुलिस हिरासत में भेजा है।

अब तक की जांच के मुताबिक केतन की हत्या में सिया के साथ चेतन भी शामिल था। सिया केतन से नहीं बल्कि चेतन से ही शादी करना चाहती है लेकिन सिया अपने मां-बाप के सामने यह बताने की हिम्मत नहीं कर पाई और फिर दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। पूछताछ में सामने आई बातों के मुताबिक सिया गोयल केतन को पहले भी मारने की कोशिश कर चुकी थी। 14 जून को भी दोनों लोहागढ़ किले पर गए थे और सिया ने केतन को धक्का भी दे दिया था। हालांकि केतन ने एक पेड़ का सहारा ले लिया और उसकी जान बच गई। इसपर केतन ने पूछा भी कि धक्का क्यों दिया। सिया ने कह दिया कि एक सांप था, जिससे बचाने के लिए धक्का दिया था। इसपर केतन बहुत खुश हुआ और यह बात घर आकर सबको बताई।

पुलिस ने सिया के मां-बाप, प्रवीण और पूजा गोयल के साथ परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की। सिया के भाई साहिल गोयल ने कबूल किया है कि उसने ही सिया और चेतन का परिचय करवाया था। 2024 में एक मैच के दौरान साहिल ने सिया को चेतन से मिलवाया था। इसके बाद दोनों दिवाली पार्टी में मिले और फिर बातचीत शुरू हो गई। सिया और चेतन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों साथ बैठकर क्रिकेट मैच देख रहे हैं। सिया और चेतन ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा है। सिया ने अपना सिर चेतने के कंधे पर टिका रखा है। इससे सिया और चेतन की करीबी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दावा किया गया है कि हत्या से एक दिन पहले सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे। यहीं दोनों मे बैठकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने यहां तक तय कर लिया था कि धक्का किस जगह से देना है। दावा यह भी है कि दोनों ने प्लान बनाया था कि अगर फिर भी केतन बच जाता है तो उसे सड़क हादसे में मारा जाएगा। केतन के पिता ने बताया कि जब केतन का शव निकाला गया और एक महिला सिपाही ने कहा कि केतन जिंदा है। इसपर सिया की हवाइयां उड़ गई और उसके चेहरे पर घबराहट साफ देखी जा सकती थी। अब चेतन की बाइक और इयरफोन से जांच में काफी सहयोग मिल सकता है।

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News