अजमेर के होटल में आग, बच्चे सहित चार जिंदा जले: मां ने मासूम को खिड़की से फेंका, चौथी मंजिल से कूदा युवक, पू… – Dainik Bhaskar

अजमेर के होटल में लगी आग में 4 साल के बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। डेढ़ साल के बच्चे सहित 4 लोग झुलसे हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महज 30 मिनट में आग ने पूरे होटल को चपेट में ले लिया था।
उधर, तेजी से फैलती आग की चपेट में एक अन्य बच्चा भी आ गया था। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। आग से बचने के लिए एक युवक चौथी मंजिल से कूद गया।
डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में सुबह करीब 8 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे। करीब साढ़े तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
चार की हालत गंभीर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया ने बताया- झुलसे हुए आठ लोग लाए गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई। 4 की हालत गंभीर है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर लाया गया है। हॉस्पिटल में एडमिट चार में से एक व्यक्ति 90 प्रतिशत तक झुलस गया है। बाकी तीन 50 और 60 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
हादसे की 3 तस्वीरें…
रास्ता संकरा, बचाव कार्य में परेशानी होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा है। इसलिए बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। रेस्क्यू के दौरान कई पुलिस कर्मियों और दमकलकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद हैं। होटल पांच मंजिला है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
धमाके के साथ लगी आग प्रत्यक्षदर्शी मांगीलाल कलोसिया ने बताया- AC फटने की आवाज आई थी। मैं और मेरी पत्नी भागकर बाहर आ गए थे। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर को बुलाया। फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद आई थी। हमने बाहर से कांच तोड़े। एक महिला ने अपने बच्चे को ऊपर से मेरी गोद में फेंका। वह भी कूदने लगी तो हमने मना किया। एक अन्य युवक भी खिड़की से कूद गया। उसके सिर में चोटें आई हैं।
मरने वालों में नई दिल्ली मोती नगर निवासी मोहम्मद जाहिद (40) भी शामिल हैं। इसके अलावा एक 30 साल की महिला, 20 साल का युवक और 40 साल का एक व्यक्ति भी मृतकों में शामिल है। वहीं डेढ़ साल का इब्राहिम, कृष्णा, अल्का, धवन घायल हैं।
परिवार वाले दिल्ली से अजमेर के लिए रवाना मोहम्मद जाहिद (मृतक) के पिता लाल मोहम्मद ने बताया- जाहिद, रेहाना व इब्राहिम बुधवार दोपहर दिल्ली से रवाना होकर जियारत के लिए अजमेर गए थे। रात को होटल में ठहरे थे। सुबह आग लगने की सूचना मिली। हमलोग दिल्ली से अजमेर के लिए रवाना हुए हैं।
सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर जताई संवेदना
PHOTOS में देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News