ठाणे: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, आत्महत्या या साज़िश? परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप – aajtak.in

Feedback
महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सौरभ गैसामुंद्रे के रूप में हुई है, जो कैंप 5 के प्रेमनगर हिल क्षेत्र का रहने वाला था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सुबह जंगल के पास एक पेड़ पर शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पेड़ से उतारा और जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव पर फांसी के फंदे के निशान के अलावा किसी प्रकार की संघर्ष या चोट के कोई संकेत नहीं मिले हैं.
शव को पोस्टमार्टम के लिए उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सके. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (Accidental Death) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हालांकि, मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है. परिवार का कहना है कि सौरभ मानसिक रूप से स्वस्थ था और ऐसा कदम उठाने की कोई वजह नहीं थी. उनके अनुसार, यह मामला संदिग्ध है और पुलिस को गहराई से जांच करनी चाहिए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि मृतक किसके साथ गया था या कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई इसके साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News