Feedback
बिग बॉस फेम एजाज खान अपने नए शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनके विवादित शो ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट दिखाने के चलते एजाज समेत अन्य कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं. एजाज और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है.
सोशल मीडिया पर ‘हाउस अरेस्ट’ शो को लेकर हंगामा कुछ दिन पहले शुरू हुआ था. शो से कुछ अश्लील वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें फीमेल कंटेस्टेंट्स अपने कपड़े उतारती दिखीं. एक वीडियो में कंटेस्टेंट्स को इंटीमेट पोज करने को कहा गया. शो के ये वल्गर क्लिप देख इसे बैन करने की मांग उठी थी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू