Maharashtra Breaking News LIVE 3 May: RBI ने ICICI बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत दो अन्य बैंकों पर लगाया जुर्माना – Navabharat Live

Maharashtra News LIVE
03 May 2025 06:40 AM (IST)

03 May 2025 06:40 AM (IST)

RBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा समेत 2 बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना

आरबीआई ने कहा कि उसने बैंकों की वित्तीय सेवाओं और बैंकों में ग्राहक सेवा पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने कुछ अनुपालन खामियों के चलते IDBI बैंक लिमिटेड पर 31.8 लाख रुपये और बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 31.80 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरबीआई ने कहा कि सभी मामलों में जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों के चलते लगाया गया है और इसका बैंकों के अपने ग्राहकों के साथ किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता से कोई संबंध नहीं है।
03 May 2025 06:38 AM (IST)

03 May 2025 06:38 AM (IST)

RBI ने ICICI बैंक पर 97.80 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियामक अनुपालन में कमियों के लिए आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित चार बैंकों पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे, अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) और क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड जारी करने से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए ICICI बैंक पर 97.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
Maharashtra breaking News LIVE Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नियामक अनुपालन में कमियों के लिए आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित चार बैंकों पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे, अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) और क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड जारी करने से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक पर 97.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News