India Pakistan News LIVE: नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, LoC पर लगातार 9वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन – Jansatta

Pahalgam Terror Attack, India Pakistan News LIVE Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यह तनाव इसलिए भी कम नहीं हो रहा है क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से LoC पर लगातार फायरिंग की जा रही है। शुक्रवार – शनिवार की रात लगातार नौवें दिन पाकिस्तान की तरफ से कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सहित LoC पर बिना वजह छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना को उचित जवाब दिया गया है। पाकिस्तान की इन्हीं गंदी करतूतों की वजह से भारत में आतंक समर्थक इस देश के खिलाफ गुस्सा है।
इस बीच शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर दिए। चन्नी की तरफ से आए इस बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस  पर हमलावर है। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि कांग्रेस पाकिस्तान परस्त पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले सिद्धारमैया ने कांग्रेस के खिलाफ कोई एक्शन न लेने की मांग की, राबर्ट वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी और हिंदुस्तान को जिम्मेदार ठहराया। भारत पाकिस्तान से जुड़े इस मामले से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ….
India Pakistan News LIVE: भारत पाकिस्तान से जुड़ी खबरों के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
पहलगाम में आतंकियों द्वारा अंजाम दी गई आतंक की घटना की पूरा विश्व निंदा कर रहा है। जर्मनी में भी इस हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस पार्टी के नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि सिंधु का पानी रोकने में समय लगेगा क्योंकि इसके लिए टनल बनानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अगर रावी नदी पर शाहपुर कांडी बैराज पूरा कर लिया जाए तो हम यह पानी इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अपर बारी दोआब नहर और जब शाहपुर कंडी बैराज पूरा हो जाएगा तो पानी बर्बाद नहीं होगा, भारत इसका उपयोग करेगा।
पाकिस्तान की तरफ से लगातार नौवें दिन LoC पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सहित LoC पर बिना वजह छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना को उचित जवाब दिया गया है।
India Pakistan News in Hindi LIVE: भारत से लगातार यह मांग उठ रही है कि पहलगाम आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों और इस षड्यंत्र में शामिल अन्य गुनाहगारों को उनकी सजा दी जाए। खुद पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी कह चुके हैं कि भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News