Feedback
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सात साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई. बांदकपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी 25 साल का आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी सतर्क हो गए और उन्होंने जबरन दरवाजा खोला तो बच्ची को घायल अवस्था में पाया. अधिकारी ने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि बीते साल भी दमोह से ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें दो नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया था. यह घटना सामने आई तो पीड़िता ने सुसाइड कर लिया. यहं स्कूल जाते समय लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था. इसके बाद पीड़िता घर लौटी तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया. उसकी मां ने पीड़िता के पिता को जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने आरोपियों के परिजनों के साथ मामले को सुलझाने का प्रयास किया था. इसी बीच लड़की ने यह सोचकर आत्महत्या कर ली कि घटना सार्वजनिक हो गई है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू