China Pakistan News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान चीन के भरोसे उछल-कूद कर रहा है. चीन ने पाकिस्तान कोPL-15 मिसाइलें दी हैं, CPEC उनकी दोस्ती का प्रमाण है. लेकिन सवाल यह है कि क्या भारत-पाक युद्ध में चीन पाकिस्तान का साथ देगा? एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन वैश्विक राजनीति में अपनी स्थिति कमजोर नहीं करेगा.
China Pakistan News: भारत से तनाव के बाद पाकिस्तान घबरा गया है, लेकिन जो भी उछल-कूद कर रहा है, वह चीन के दम पर कर रहा है. हाल ही में ये भी खबर सामने आई कि चीन ने पाकिस्तान को VT-4 टैंक भी भेजने की बात कही है. बहरहाल जरूरी मुद्दा ये है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ युद्ध लड़ता है, तो क्या चीन पाक के साथ आएगा? इस सवाल का जवाब भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देश जानना चाहते हैं
चीन और पाकिस्तान के अच्छे रिश्ते
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चीन और पाकिस्तान के अच्छे रिश्ते हैं. चीन ने पाकिस्तान को PL-15 मिसाइलें भी दी हैं. चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) दोनों की दोस्ती का सबसे बड़ा प्रमाण है. यही कारण है कि पाकिस्तान को भुलावा है कि चीन उसकी हर परिस्थिति में मदद करेगा, भले पाक गलत ही क्यों ना हो. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चीन पाकिस्तान के साथ जाकर वैश्विक राजनीति में अपना पलड़ा कमजोर नहीं करेगा.
भारत चीन की व्यापारिक साझेदारी
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पहलगाम हमेल के बाद निष्पक्ष जांच की मांग की थी. चीन भारत व्यापारिक रिश्तों को भी महत्व देता है. साल 2024 में दोनों देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी 136 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है. इसके अलावा, ट्रंप की टैरिफ नीति से निपटने के लिए चीन को भारत की जरूरत है. चीन उम्मीद भी जता चुका है ड्रैगन को ‘हाथी’ (भारत) का साथ मिलेगा.
ऐतिहासिक संदर्भ में समझें ये बात
चीन खुद को एक जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के रूप में पेश करता रहा है. भारत-पाकिस्तान संघर्ष में सीधे तौर पर हस्तक्षेप करने से उसकी तटस्थता और शांति की वकालत करने वाली छवि को धक्का लगेगा. ऐतिहासिक रूप से चीन ने भारत-पाकिस्तान की युद्ध में सैन्य हस्तक्षेप से परहेज किया है. 1965 और 1971 के युद्धों में चीन ने पाकिस्तान को कूटनीतिक और नैतिक समर्थन दिया, लेकिन सैन्य रूप से हस्तक्षेप नहीं किया.
ये भी पढ़ें- World GK Quiz: पाकिस्तान की सेना में कितने हिंदू सैनिक हैं?
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.