शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 500 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स ने भी 150 अंक से अधिक की उछाल के साथ ट्रेड शुरू किया. बाजार में तेजी को सपोर्ट करने में सबसे आगे आईटी-टेक कंपनियों के शेयर रहे, जो खुलने के साथ ही गदर मचाए नजर आए. इंफोसिस से लेकर टीसीएस तक तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला.
सेंसेक्स-निफ्टी की जोरदार शुरुआत
गुरुवार को शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने पर बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 76,922 की तुलना में तेजी लेकर 77,000 के आंकड़े के पार खुला. ओपनिंग के बाद इसकी रफ्तार तेज होती चली गई और आधे घंटे के कारोबार के दौरान ही BSE Sensex करीब 500 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 77,449.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दिया.
NSE Nifty की चाल भी सेंसेक्स की तरह ही नजर आई और ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 24,005 की तुलना में मामूली बढ़त के साथ पहले 24,062 पर खुला और फिर अचानक सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए करीब 150 अंक से ज्यादा उछलकर 24,159 के लेवल पर जा पहुंचा.
IT शेयरों ने दिखाया दम
शेयर बाजार में तेजी के पीछे कई कारणों का अहम रोल रहा. एक तो विदेशों से मिले जुले सिग्नल के बीच गिफ्ट निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी और इससे बाजार का सेंटीमेंट सुधरा, तो दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी गिरावट ने बाजार की रफ्तार बढ़ाने में योगदान किया. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं.
इनके अलावा आईटी कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही बाजार की हीरो साबित हुए. बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Infosys Share (4.60%), HCL Tech Share (3.80%), TCS SHare (3.05%), Tech Mahindra Share (3%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में देखें, तो Coforge Share (4.70%), MPhasis Share (4.50%), Presistent Share (3.60%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू