मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, ट्रक, एसयूवी और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर – aajtak.in

Feedback
यूपी के मथुरा में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दर्दनाक दुर्घटना रमताल-वृंदावन रोड पर उस समय हुई जब एक ऑटो रिक्शा पहले एक एसयूवी से टकरा गया और फिर एक तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो में सवार लोग कहीं जा रहे थे. इसी दौरान एक एसयूवी ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया.
सर्किल ऑफिसर संदीप सिंह ने बताया कि इस हादसे में ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
मृतकों की पहचान कर ली गई है, इनमें 60 साल के प्यारे लाल, जो कि मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी थे, और उनके रिश्तेदार 45 साल के मुकेश और 42 वर्षीय हुकुमचंद शामिल हैं इसके अलावा ऑटो चालक 25 वर्षीय साबिर, जो कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गेट का निवासी था वो भी इस हादसे में जान गंवा बैठा.
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है,  स्थानीय लोग दुर्घटना के बाद काफी आक्रोशित नजर आए और उन्होंने सड़क पर कुछ देर के लिए जाम भी लगाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर शांत कराया.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News