कोल इंडिया में 'मांग दिवस' मनाया गया: 12वें वेतन समझौते और JBCCI-XII गठन की मांग तेज – Dainik Bhaskar

सोनभद्र (बीना)। 11वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (NCWA-XI) की अवधि समाप्त होने के बाद 1 जुलाई से 12वां राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता (NCWA-XII) लागू होना था। हालांकि, अब तक JBCCI-XII का गठन नहीं होने और वेतन वार्ता शुरू न किए जाने से कोयला श्रमिकों में असंतोष बढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को एनसीएल बीना परियोजना में AICWF-CITU के नेतृत्व में ‘मांग दिवस’ मनाया गया।
गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों को 12वें वेतन समझौते की प्रमुख मांगों से अवगत कराया गया। उन्हें शीघ्र वेतन समझौता लागू करने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
AICWF-CITU, एनसीएल जोन के अध्यक्ष प्रकाश पटेल ने कहा कि कोल इंडिया के रिकॉर्ड उत्पादन और बढ़ते मुनाफे में कोयला श्रमिकों का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने जोर दिया कि श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन, बेहतर सामाजिक सुरक्षा और न्यायोचित सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। पटेल ने बताया कि 1 जुलाई से नया वेतन समझौता प्रभावी होना चाहिए था, लेकिन अब तक JBCCI-XII का गठन भी नहीं हो पाया है।
प्रस्तावित NCWA-XII की प्रमुख मांगों में MGB में वृद्धि, 5 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि, भूमिगत भत्ते में बढ़ोतरी, HRA में संशोधन, चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना, लाभ में श्रमिकों की भागीदारी और ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण शामिल हैं।
बीना शाखा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने स्पष्ट किया कि वेतन समझौते में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। शाखा सचिव सत्य प्रकाश ने श्रमिकों से संगठित रहकर लोकतांत्रिक संघर्ष को मजबूत करने की अपील की।
संगठन ने आगे की रणनीति बताते हुए कहा कि शाम 5 बजे एनसीएल की सभी परियोजनाओं में महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, नारेबाजी और गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद महाप्रबंधक के माध्यम से भारत सरकार, कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर JBCCI-XII के तत्काल गठन और 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते को शीघ्र लागू करने की मांग की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News