Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम धनौरा में संदिग्ध हालत में एक युवक की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फार्रेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। बताया गया कि युवक काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। जानकारी के अनुसार ग्राम धनौरा में गुरुवार की सुबह को आशीष त्यागी उर्फ शीटू घर में स्थित भूसे के कमरे में संदिग्ध हालत में जल गया । इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में आग बुझाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
आशीष की मौत से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आशीष चार भाईयों में सबसे छोटा भाई था।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फार्रेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचे आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था और उसका उपचार भी चल रहा था। कई दिनों से वह शराब का सेवन भी कर रहा था। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play