Haldwani News: नगर निगम के पार्कों मे बनेगी कंपोस्ट खाद – Hindustan

Haldwani News: हल्द्वानी। शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। अब पार्कों से निकलने वाले जैविक कचरे को ट्रेचिंग ग्राउंड भेजने की बजाय वहीं खाद में बदला जाएगा। इसके लिए निगम ने नैनीताल रोड के 9 पार्कों में कंपोस्ट प्लांट स्थापित किए हैं। पार्कों की साफ-सफाई के दौरान रोजाना बड़ी मात्रा में सूखी पत्तियां, घास और अन्य जैविक अवशेष निकलते हैं। पहले इसे ट्रेंचिंग ग्राउंड भेज दिया जाता था, जिससे वहां कचरे का दबाव बना रहता है। नए प्लांट लगने के बाद एक पार्क से निकलने वाली करीब तीन मीट्रिक टन पत्तियों का निस्तारण मौके पर ही हो सकेगा।
इससे न केवल परिवहन लागत बचेगी, बल्कि कचरा निपटान की प्रक्रिया भी तेज होगी। कंपोस्ट प्लांट में डाले गए जैविक कचरे को प्राकृतिक तरीके से खाद में बदला जाएगा। तैयार खाद का उपयोग निगम उन्हीं पार्कों में पौधों, फूलों की देखभाल के लिए करेगा। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि कंपोस्ट प्लांट से जैविक कचरे में स्रोत पर ही कमी आएगी। पार्कों का कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं पहुंचने पर राहत मिलेगी
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News