Breaking News in Hindi LIVE Updates, 3 May 2025: 3 मई 2025 को देश और दुनिया की राजनीति, कूटनीति और सुरक्षा मोर्चे पर कई अहम घटनाएं सामने आईं। केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले ने जहां सियासी हलचल तेज कर दी है, वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाया है।
हाल ही में केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का फैसला लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। इसे विपक्ष ने अपनी “सबसे बड़ी जीत” बताते हुए स्वागत किया। अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने जातिगत जनगणना को सामाजिक न्याय की दिशा में अहम कदम बताया और सरकार से इसे पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ लागू करने की मांग की।
पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बहुस्तरीय कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले वाणिज्य मंत्रालय ने 2 मई को एक अधिसूचना जारी कर पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। यह निर्णय विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत लिया गया है।
भारत ने सिंधु जल संधि को भी एकतरफा रूप से रद्द कर दिया है, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर हमला करने की धमकी दी है, जबकि पाकिस्तान के यूएन प्रतिनिधि ने इसे वैश्विक शांति के लिए खतरा बताया।
पहलगाम हमले को लेकर स्विट्ज़रलैंड, यूरोपीय संघ और अमेरिका ने चिंता जताई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ की विदेश मंत्री काजा कल्लस से बात कर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाया। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने दोनों देशों से संयम बरतने और बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है।
#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। pic.twitter.com/grSQVux4Y6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बनाए। विराट कोहली ने 62, जैकब ने 55 और शेफर्ड ने धमाकेदार 14 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। चेन्नई को जीत के लिए 214 रनों की दरकार।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और CSK के बीच IPL 2025 का हाईवोल्टेज मुकाबला शुरू हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। RCB ने टीम में एक बदलाव करते हुए जोश हेज़लवुड की जगह लुंगी एनगिडी को शामिल किया है। रजत पाटीदार की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही बेंगलुरु की टीम अगर आज जीतती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ की राह लगभग तय हो जाएगी। वहीं चेन्नई पहले ही सीजन से बाहर हो चुकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।
नैनीताल में नाबालिग से बलात्कार की घटना के बाद हालात अब सामान्य हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम आवास पर दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत चली। माना जा रहा है कि इस बैठक में हाल ही में हुए पहलगाम हमले पर चर्चा हुई है। बैठक के बाद उमर अब्दुल्ला पीएमओ से निकल गए हैं।
दिल्ली कैबिनेट ने स्कूल फीस एक्ट को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब 1677 निजी स्कूलों की फीस में पारदर्शिता से नियंत्रण होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान फीस लगातार बढ़ती रही, लेकिन पहली बार कोई सरकार इस पर कानून लाई है। जल्द ही इसे विधानसभा में पेश कर दिल्ली की जनता को सौंपा जाएगा।
#WATCH | Delhi | On Delhi cabinet approves the School Fee Act to regulate fee increases for all private schools, CM Rekha Gupta says, “Through this act, fees of all 1677 schools will be regulated transparently… Fees has constantly been increasing during previous governments’… pic.twitter.com/wNc46lqpkJ
झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3 घंटे में 9 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।
लोहरदगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि रांची, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, चतरा और कोडरमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुले स्थानों से दूर रहें और सतर्क रहें, खासकर खेतों, पेड़ों और ऊंचे इलाकों में वज्रपात से बचें। इस बारिश से प्रदेश को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए VSHORADS (NG) सिस्टम के तहत 48 लॉन्चर, 85 मिसाइलें, नाइट विजन साइट्स और एक टेस्ट स्टेशन की खरीद का कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। यह कदम सीमा पर बढ़ते खतरे को देखते हुए उठाया गया है।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि जाति जनगणना की मांग सबसे पहले मुलायम सिंह यादव ने उठाई थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) जाति आधारित जनगणना के लिए प्रतिबद्ध है और यह उनकी पार्टी की जीत है। उन्होंने भाजपा पर आरक्षण का कोटा पूरा न करने का आरोप लगाया।
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान को सेना और राष्ट्र का अपमान बताया। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की अस्मिता को दांव पर लगाने का आरोप लगाया।
यंग इंडिया का उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म। यहाँ आपको मिलेंगी देश, दुनिया, खेल, सिनेमा, सियासत, स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और मनोरंजन जगत की सबसे ताज़ातरीन, निष्पक्ष, रोचक और उपयोगी खबरें। खबरें जिनमें सब्सटांस हो, सेंसेशन नहीं। खबरें जो जेंडर, कास्ट और सोशल जस्टिस को लेकर प्रोग्रेसिव हों। खबरें जो आपको अवेयर करे, इंस्पायर करे, एंटरटेन करे। खबरें…ReadMore