Jhansi News: व्हाट्सप ग्रुप पर तय होता था अवैध असलहा सप्लाई का सौदा, मास्टर माइंड समेत दो गिरफ्तार | News … – Newstrack

व्हाट्सप ग्रुप पर तय होता था अवैध असलहा सप्लाई का सौदा, मास्टर माइंड समेत दो गिरफ्तार (Photo- Social Media)

Jhansi News: झांसी। व्हाट्सप ग्रुप बनाकर जिले में अवैध असलहा का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में चिरगांव पुलिस ने मास्टर माइंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि दो की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अवैध असलहों का कारोबार सपा नेता के इशारे पर चल रहा था। इस मामले में सपा नेता व पूर्व पार्षद के मामले में गोपनीय स्तर से जांच की जा रही है।
चिरगाँव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग के सरगना शाहरुख राईन निवासी मोहल्ला करईयनपुरा चिरगांव को गिरफ्तार किया था। शाहरुख के कब्जे से चार अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक अद्धी तमंचा 315 बोर, एक देशी तमंचा 303 बोर (सभी चालू हालत में), एक देशी रिवॉल्वर 32 बोर, दो देशी तमंचा 315 बोर, एक अद्धी देशी तमंचा 315 बोर (जो चालू हालत में नहीं थे), एक जिन्दा व कई खोखा कारतूस, असलहा बनाने के उपकरण, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की थी। इसके अलावा इसी मामले में गफूर खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके पास से भी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया था।
अवैध असलहा सप्लाई करने के लिए चार सदस्यीय गैंग बनाई गई थी। इनमें शाहरुख राईन, गफूर खान, कविन्द्र यादव उर्फ केडी व संदीप कुशवाहा शामिल थे। सभी चार युवक चिरगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। गफूर खान सपा नेता है। पुलिस का कहना है कि शाहरुख राइन दो साल से अवैध असलहों की सप्लाई कर रहा था। इसी आरोपी ने एक सिपाही को निलंबित करवाया था। शाहरुख राइन ने गफूर को व्हाट्पग्रुप से जोड़ लिया था। शाहरुख राइन ही गफूर से अवैध असलहों का सौदा तय करता था। इसके बाद के डी व संदीप कुशवाहा ग्राहकों से बातचीत करते असलहा सप्लाई करते थे। दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक का असलहा बेचते थे।
चिरगांव पुलिस को शाहरुख राइन के मामले में अवैध गतिविधियों के बारे में लगातार सूचनाएं मिल रही थी। इसी सूचनाओं के आधार पर चिरगांव पुलिस ने शाहरुख राइन को पकड़ने के लिए सुबह छह बजे दबिश दी। इसकी भनक लगते ही शाहरुख राइन, सपा नेताओं की संरक्षण में चला गया। इसी दिन सुबह दस बजे शाहरुख राइन, सपा नेताओं के साथ मिलकर एसएसपी से मिला था। एसएसपी से मिलकर चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक पर तमाम आरोप लगाए थे। सपा नेता के साथ चिरगांव का पूर्व पार्षद भी था। इस मामले में पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच शुरु कर दी है।
अवैध असलहा के मामले में पकड़े गए मास्टर माइंड के रहस्य का पर्दाफाश होता जा रहा है। शाहरुख राइन के खिलाफ विभिन्न दफाओं के चार मुकदमा पंजीकृत है। शाहरुख राइन घर पर ही अवैध असलहा बनाता था। इसके बाद इन असलहों की सप्लाई होती थी। शाहरुख राइन की गैंग में कई लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिन लोगों ने शाहरुख राइन से अवैध रुप से असलहा खरीदे हैं, उनकी पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि अवैध असलहों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ झांसी पुलिस ने अभियान शुरु कर दिया है। चिरगांव पुलिस ने बीते रोज अवैध असलहा के तस्कर शाहरुख राइन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा तस्करों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध इसी तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News