स्कोडा इंडिया ने कोडिएक RS को भारत में 66.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) क़ीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। ब्रैंड की फ़्लैगशिप थ्री-रो एसयूवी का यह परफ़ॉर्मेंस-फ़ोक्स्ड वेरीएंट लिमिटेड-रन सीबीयू रूट के तौर पर आया बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिसमें सिर्फ़ 50 यूनिट्स ही भारतीय बाज़ार के लिए दिए गए थे।
इनकी सभी की बुकिंग्स 22 जून को शुरू की गई थी, जिसके चलते महज़ छह मिनट में ही सभी यूनिट बुक हो गए थे। यह कोडिएक लाइन-अप में L&K वेरीएंट के ऊपर पोज़िशन की गई है और पहली बार स्कोडा ने भारत में एसयूवी बॉडी स्टाइल में RS की बैज़िंग की है।
कोडिएक RS में स्टैंडर्ड कार के जैसा सिल्हुट देखने को मिलता है, लेकिन इसमें कई ख़ास विज़ुअल अपडेट्स भी किए गए हैं। इसमें ग्रिल, ओआरवीएम्स और विंडो लाइन पर ब्लैकआउट ट्रीटमेंट दिया गया है। साथ ही ब्लैक डी-पिलर साइड प्रोफ़ाइल को लंबा बनाते हैं। वहीं, 20-इंच अलॉय वील्स (पेटल डिज़ाइन) और रेड ब्रेक कैलिपर इसे अच्छा स्टांस देते हैं।
पीछे हल्के-से बदले हुआ बम्पर में ड्युअल एग्जॉस्ट दिए गए हैं, जो सिर्फ़ RS में मिलते हैं। सामने और पीछे सभी बैज़, जिसमें वीआरएस आइडेंटिफ़ायर भी है, ब्लैक फ़िनिश के साथ आते हैं। इंटीरियर में भी RS की पहचान दिखती है, जिसमें ब्लैक केबिन और रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग है।
फ्रंट स्पोर्ट सीट्स में इलेक्ट्रिक अड्ज़स्टमेंट, वेंटिलेशन, हीटिंग और मेमोरी फ़ंक्शन मिलता है। तीन-स्पोक स्टीयरिंग वील वीआरएस बैज शामिल है। साथ ही 12.9-इंच का इंफ़ोटेंमेन्ट स्क्रीन वायरलेस ऐप्पल कारप्ले व ऐंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है।
इसके अलावा 10.24-इंच डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्युअल वायरलेस चार्ज़िंग पैड्स, फ्रेमलेस ऑटो-डिमिंग आइआरवीएस और सेकेंड-रो पैसेंजर्स के लिए रियर सनब्लाइंड्स भी दिए गए हैं। कोडिएक RS में सात लोग बैठ सकते हैं, लेकिन तीसरी रो रेगुलर एडल्ट यूज़ के लिए कम और कभी-कभी इस्तेमाल के लिए ही बेहतर है।
इंजन के मामले में कोडिएक RS में 2.0-लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे रिट्यून करके 261bhp का पावर और 400Nm का टॉर्क मिलता है। जबकि पावर सभी चारों वील्स में सात-स्पीड ड्युअल-क्लच ट्रैंस्मिशन के ज़रिए जाती है। स्कोडा का दावा है कि यह 0-100किमी सिर्फ़ 6.3 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप-स्पीड 231किमी/घंटा है।
66.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की क़ीमत के साथ कोडिएक RS, स्टैंडर्ड कोडिएक L&K से काफ़ी ऊपर पोज़िशन किया गया है। सभी 50 यूनिट्स पहले से ही बिक चुकी हैं और स्कोडा की तरफ से अभी कोई सेकेंड बैच कंफ़र्म नहीं है। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि, फ़िलहाल यह कार देखने के लिए ज़्यादा और ख़रीदने के लिए कम उपलब्ध है।
अनुवाद – शोभित शुक्ला
02 Jul 2026
23 Jun 2026
16 Jun 2026
12 May 2026
26 Jun 2026
26 Jun 2026
29 Jun 2026
27 Jun 2026
29 Jun 2026
02 Jul 2026
02 Jul 2026
01 Jul 2026
01 Jul 2026
30 Jun 2026
Rs. 4.80 – 5.50 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 11.00 – 18.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 8.90 – 14.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 14.00 – 20.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 30.00 – 38.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 40.00 – 50.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 9.50 – 17.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 13.80 – 24.80 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
हमसे जुड़िए
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
©CarTrade Tech.