तलाक के बाद पति को घसीटा, हेल्मेट- बल्ले से की पिटाई, छीन ले गई चेन और मोबाइल – AajTak

Feedback
रिश्ते जब दुश्मनी में बदल जाएं, तो अंजाम कितना खौफनाक होता है… गुजरात के आणंद की ये तस्वीरें उसकी जीती-जागती मिसाल हैं. आणंद शहर के सोजित्रा रोड पर बने मारुति सोलारिस मॉल में रोज की तरह कामकाज चल रहा था. तभी वहां सलीम खान पठान, जो इस मॉल के एक स्टोर में नौकरी करता है, अपनी ड्यूटी पर तैनात था. दोपहर के वक्त अचानक उसकी पूर्व पत्नी महजबीन, अपने पिता और भाई के साथ स्टोर में दाखिल होती है.
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपियों ने सलीम खान को पकड़ा और उसे घसीटते हुए स्टोर से बाहर ले आए. फिर शुरू हुआ बेरहमी का वो नाच, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई. आरोपियों ने सलीम खान पर लकड़ी के बल्ले और हेलमेट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद आनन-फानन में उसे पहले जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.
मारपीट की यह पूरी खौफनाक वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित सलीम खान के मुताबिक, उसका महजबीन से तलाक हो चुका है. इसके बावजूद, तलाक के पैसों की जबरन मांग को लेकर पूर्व पत्नी और उसका परिवार लगातार उस पर दबाव बना रहे थे.
सलीम खान ने आरोप लगाया है कि उस पर न सिर्फ जानलेवा हमला किया गया बल्कि जान से मारने की धमकी दी गई. आरोपी उसकी सोने की चेन और मोबाइल फोन भी लूटकर फरार हो गए. न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित ने आणंद टाउन पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News