Maharashtra News LIVE
04 May 2025 06:35 AM (IST)
शिरडी साई बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी झूठी साबित हुई
महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साई बाबा मंदिर को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन यह धमकी झूठी साबित हुई। पुलिस ने बताया कि अहिल्यानगर जिले में स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर ट्रस्ट को शुक्रवार को एक ईमेल मिला जिसमें इसे भेजने वाले ने कहा था कि वह मंदिर को बम से उड़ाने जा रहा है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। श्री शिरडी साई बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोरक्ष गाडिलकर ने कहा संस्थान (ट्रस्ट) के पास अपना सुरक्षा स्टाफ है। ईमेल मिलने के बाद हमारे स्टाफ ने पुलिस की कई टीम के साथ मिलकर तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
Maharashtra breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साई बाबा मंदिर को बीते दिन एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन यह धमकी झूठी साबित हुई। पुलिस ने बताया कि अहिल्यानगर जिले में स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर ट्रस्ट को शुक्रवार को एक ईमेल मिला जिसमें इसे भेजने वाले ने कहा था कि वह मंदिर को बम से उड़ाने जा रहा है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। श्री शिरडी साई बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोरक्ष गाडिलकर ने कहा संस्थान (ट्रस्ट) के पास अपना सुरक्षा स्टाफ है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…