Ara News: एडमिशन का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंचा पहली मेरिट लिस्ट में 63,544 विद्यार्थियों का हुआ है चयन छह जुलाई तक पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों का होगा नामांकन आरा, निज प्रतिनिधि।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में शुक्रवार से स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर वन में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के नामांकन के लिए जारी पहली मेधा सूची से एडमिशन की रफ़्तार बढ़ गई है। शुक्रवार को आरा मुख्यालय के एचडी जैन कॉलेज, महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह कॉलेज, एमएम महिला कॉलेज, एसबी कॉलेज, जगजीवन कॉलेज सहित चार प्रखंडों के राजकीय डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ रही। हालांकि इस बार एडमिशन के लिए पहले आवेदन सत्यापन कराया जा रहा है।
इसके बाद ही विद्यार्थी पेमेंट कर कागजात का सत्यापन करा रहे हैं। आवेदन सत्यापन में कंप्यूटर सहित अन्य कर्मियों की कमी से कार्य धीमी गति से चल रहा है। खासकर राजकीय डिग्री कॉलेजों में कर्मियों की अबतक नियुक्ति नहीं होने से भी कार्य प्रभावित है।
मालूम हो कि छह जुलाई तक मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी अपना एडमिशन करायेंगे। बता दें कि अब तक मात्र 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों का ही आवेदन कॉलेजों से सत्यापित हुआ है। हालांकि समर्थ पोर्टल पर कई तरह के विकल्प रहने के कारण देहाती क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। अधिकतर विद्यार्थी साइबर कैफे से ही पेमेंट आदि जमा करा कर कागजात कॉलेज में सत्यापित करा रहे हैं।
बता दें कि समर्थ पोर्टल से एडमिशन को लेकर कई तरह की तकनीकी समस्या भी आ रही है। इस कारण विद्यार्थियों और कॉलेज को परेशानी हो रही है। बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी पहली मेधा सूची में कुल 63,544 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play