Feedback
झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को सरकारी अस्पताल के गलियारे का एक हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि साकची इलाके में एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की दूसरी मंजिल पर शाम करीब 4 बजे यह घटना हुई, जिसमें कुल 15 लोग फंस गए. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्या मित्तल ने बताया कि देर शाम मलबे से दो शव बरामद किए गए और एक अन्य व्यक्ति के अभी भी अंदर होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में सड़क किनारे लड़की की लाश मिलने से हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका
फिलहाल मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. मित्तल ने बताया कि घटनास्थल से पहले बचाए गए 12 लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई थी. घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है और उसे 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आंधी-बारिश के कारण घर पर गिरा पेड़, 4 लोगों की मौत
वहीं, इस हादसे का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लिया है और उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं. इधर, हादसे के शिकार लोगों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि अगर अस्पताल प्रशासन द्वारा समय रहते गलियारे को रिपेयर किया गया होता तो यह घटना नहीं होती.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू