बांकेबाजार वायरल वीडियो कांड: आरोपी रेहान भेजा गया जेल – Live Hindustan

बांकेबाजार को झकझोर कर रख देने वाले बहुचर्चित वायरल वीडियो कांड के मुख्य आरोपित रेहान को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कई नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के आरोपित रेहान ने गुरुवार को पटना के फुलवारीशरीफ थाने में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। अहले सुबह बांकेबाजार पहुंची पुलिस
सूत्रों के अनुसार, आरोपित रेहान ने अपनी भाभी नाजिया के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ने के डर से फुलवारीशरीफ थाने में आत्मसमर्पण किया था। इसकी सूचना मिलते ही बांकेबाजार पुलिस तुरंत पटना के लिए रवाना हो गई। शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस आरोपित रेहान को लेकर बांकेबाजार थाना पहुंची। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में उसकी मेडिकल जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।
पूरे मामले में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब आरोपित की भाभी नाजिया ने रेहान का मोबाइल फोन खुद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मोबाइल को तत्काल जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मोबाइल में कई ऐसे आपत्तिजनक साक्ष्य और वीडियो हो सकते हैं, जो इस घिनौने रैकेट का पर्दाफाश करने में मददगार साबित होंगे। जब्त मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा सकता है।
गौरतलब है कि आरोपित रेहान का दर्जनों नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। पुलिस इस मामले में अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पीड़ित बच्चियों को न्याय मिल सके।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News