पटना. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की आज से शुरुआत होने जा रही है. बिहार में पहली बार आयोजित हो रहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण के तहत प्रदेश में पांच जगहों पर आयोजित किए जाने हैं. इनमें पटना, नालंदा का राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय शहर शामिल है. देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 10 हजार खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ और तकनीकी विशेषज्ञ इस खेल का हिस्सा होने जा रहे हैं. बता दें कि प्रतियोगिता में कुल 27 तरह के मुकाबले होने हैं. इस खेल आयोजन का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन देंगे. इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे.
खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह का मुख्य आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हो रहा है. 4 मई से 15 मई तक बिहार के पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय में हो रहे इस आयोजन में देश के 8500 से ज्यादा खिलाड़ी और 1500 टेक्निकल स्टाफ इसमें शामिल हो रहे हैं. बता दें कि 28 खेल विधाओं में बिहार के पांच जिलों के 14 वेन्यू में ये प्रतियोगिताएं हो रही हैं.
खेलो इंडिया गेम शेड्यूल
पटना
गेम नाम स्थान कब से कब तक
एथलेटिक्स- पाटलिपुत्र खेल परिसर एथलेटिक्स ग्रांउड– 12 मई से 14मईरग्बी7’s -पाटलिपुत्र खेल परिसर एथलेटिक्स ग्रांउड– 6 मई से 9मईवालीबॉल – पाटलिपुत्र खेल परिसर- इंडोर स्टेडियम 4 मई से 8 मईबास्केटबॉल – पाटलिपुत्र खेल परिसर (इंडोर स्टेडियम)-10 मई से 15 मईटेनिस– IASभवन– 10 मई से 14 मईकुश्ती–ज्ञान भवन-11 मई से 15 मईजूडो- ज्ञान भवन– 5 मई से 8 मईसाइकिलिंग (रोड)–मरीन ड्राइव–13 और 14 मईसेपकटाकरा – बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-5)- 5 मई से 10 मईबॉक्सिंग- रेल्वे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स-10 मई से 14 मईई-स्पोर्ट्स–
राजगीर
फेंसिंग–राजगीर खेल परिसर -इंडोर हॉल2 – 11 मई से 15 मईहॉकी- राजगीर खेल परिसर -7 मई से 13 मईभारोत्तोलन- राजगीर खेल परिसर -हॉल 4- 10 मई से 14 मईकबड्डी- राजगीर खेल परिसर -इंडोर हॉल2- – 4 मई से 8 मईटेबल टेनिस-राजगीर खेल परिसर-इंडोर हॉल1
गया
मलखंभ– IIM बोधगया- ग्राउंड1- 5 मई से 8मईकलारीपयट्टू– IIM बोधगया–ग्राउंड1 -11 मई से13 मईयोगासन -– IIM बोधगया – ग्राउंड 2– 11 मई से 14 मईगतका– IIM बोधगया- ग्राउंड 2- 5 मई से 7 मईखो- खो-BIPARD – 5 मई से 9 मईथांग-टा– BIPARD- 12 मई से 14 मईतैराकी -BIPARD- 5 मई से 9 मई
भागलपुर
तीरंदाजी–सैंडी परिसर-4 मई से 7 मईबैडमिंटन- सैंडी परिसर -(इंडोर स्टेडियम)-10 मई से 11 मई
बेगुसराय
फुटबॉल- पुरुष- यमुना भगत कॉम्प्लेक्स -5 मई से 14मईफुटबाल-महिला-IOCL बरौनी– 5 मई से 14मई
दिल्ली
साइकिलिंग (ट्रैक साइकिलिंग)- इंदिरा गांधी स्टेडियम– 6 मई से 8मईजिमनास्टिक – इंदिरा गांधी स्टेडियम– 10 मई से14 मईशूटिंग (राइफल,पिस्टल)-KSSR – 5 मई से 10 मईशूटिंग (ट्रैप,स्कीट)-KSSR – 5 मई से 10 मई
बता दें कि खेल के प्रचार प्रसार और बिहार में खेल संस्कृति के विकास के लिए खेलो इंडिया की मशाल गौरव यात्रा पटना से राज्य के सभी 38 जिलों के लिए 15 अप्रैल से 2 मई तक निकाली जा रही है. इसके रथ को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विगत 14 अप्रैल को हरी झंडी दिखा कर विदा किया था.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया के शुभंकर और लोगो 14 अप्रैल को अनावरण किया था.