पाकिस्तान पर और पाबंदी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar – nayaindia.com

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान पर पाबंदियां लगा रहा है। शनिवार को भारत सरकार ने तीन और पाबंदियां लगाई हैं। अब पाकिस्तान का कोई भी सामान भारत नहीं लाया जा सकेगा। भारत अब किसी भी सामान का आयात पाकिस्तान से नहीं होगा। इस आदेश के बाद डायरेक्ट या इनडायरेक्ट किसी भी रूप में पाकिस्तान से किसी सामान का आयात भारत में नहीं होगी। सरकार ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
इसके अलावा भारत सरकार ने पाकिस्तान के लिए सभी डाक सेवाएं भी बंद कर दी हैं। पाकिस्तान से भारत आने वाली सभी श्रेणी की डाक और पार्सल सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। यह रोक हवाई और जमीनी दोनों रास्तों से आने वाली डाक पर लागू होगी। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पाकिस्तान पर लगाई गई इस पाबंदी की जानकारी शनिवार को दी है। इससे पहले भी भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बैन लगाए थे, जो भड़काऊ और भ्रामक सामग्री फैला रहे थे।
सरकार ने भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है। बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय ने कहा कि भारतीय जहाज भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नहीं जाएंगे। भारत सरकार ने समुद्री सुरक्षा को देखते हुए एक सख्त आदेश जारी किया है। अब पाकिस्तान के झंडे वाले कोई भी जहाज भारत के किसी बंदरगाह पर नहीं आ सकेंगे। इसी तरह, भारत के जहाज भी पाकिस्तान के बंदरगाहों पर नहीं जाएंगे। यह फैसला मर्चेंट शिपिंग एक्ट, 1958 के तहत लिया गया है। यह नियम तुरंत लागू हो गया है और अगले आदेश तक जारी रहेगा। अगर किसी खास मामले में छूट देनी हो, तो उस पर अलग से विचार किया जाएगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *






© NayaIndia 2025 | All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News