भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को लिखे पत्र की कड़ी निंदा की – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
जुलाई 3, 2026 10:18 अपराह्न
भारतीय जनता पार्टी  ने आज कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को लिखे पत्र की कड़ी निंदा की। पत्र में चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप लगाया गया है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह पत्र उन कुछ राजनीतिक दलों द्वारा लिखा गया है जो लगातार आम जनता की भावनाओं का अपमान करते हैं।
उन्होंने कहा कि केरलम में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने स्वीकार किया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण – एस.आई.आर से कांग्रेस को लाभ हुआ। श्री त्रिवेदी ने कहा कि कर्नाटक में डी. के. शिवकुमार ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालयों द्वारा एस.आई.आर को पूरी तरह से तर्कसंगत और कानूनी रूप से वैध माना गया है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग ने भी पहले भी समय-समय पर ऐसा किया है।
16 घंटे पहले
views 463
16 घंटे पहले
views 290
16 घंटे पहले
views 220
11 घंटे पहले
views 139
15 घंटे पहले
views 123
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 3rd Jul 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News