Bokaro News: ओएनजीसी द्वारा साड़म मार्केट में महा-सफाई अभियान – Live Hindustan

Bokaro News: ओएनजीसी द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को गोमिया प्रखंड के प्रसिद्ध साड़म मार्केट में व्यापक महा-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 40 वर्षों से जमा कचरे के ढेर को हटाने का कार्य शुरू किया गया, जिससे बाजार क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और बदबू-मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई। इस अभियान का उद्देश्य बेहतर कचरा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे में सुधार और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से साड़म मार्केट की वर्षों पुरानी स्वच्छता समस्या का स्थायी समाधान करना है। इससे बाजार के 400 से अधिक स्थायी दुकानदारों, 500 से अधिक दैनिक विक्रेताओं और प्रतिदिन आने वाले हजारों ग्राहकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।अभियान

में जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, उप मुखिया पंकज कुमार जैन, पंसस चांदनी देवी, ओएनजीसी के इंजीनियर आयुष कुमार एवं स्रियांशु कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी और ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिप सदस्य ने कहा कि साड़म मार्केट में वर्षों से जमा कचरा लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका था। इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि बाजार को आदर्श व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करना है। ओएनजीसी के इंजीनियरों ने बताया कि अभियान के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की वैज्ञानिक व्यवस्था विकसित की जा रही है। साथ ही क्षतिग्रस्त नालों के जीर्णोद्धार और सार्वजनिक शौचालय परिसर की सफाई का कार्य भी कराया जाएगा। सफाई कार्य को तेज गति देने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टरों की सहायता से वर्षों से जमा कचरे को हटाया जा रहा है। अभियान के दौरान लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, नियमित सफाई, शौचालयों के उपयोग और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News