Feedback
बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने दोनों नेताओं की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी है. इसके साथ ही उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा उपलब्ध कराई गई है.
कुछ दिन पहले बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी. समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी. इस फैसले के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया था.
सुरक्षा में कटौती के विरोध में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी बची हुई सरकारी सुरक्षा भी लौटा दी थी. दोनों नेताओं के इस कदम को लेकर राज्य की राजनीति में काफी चर्चा हुई थी. इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया था. पार्टी का कहना था कि सुरक्षा में कटौती राजनीतिक कारणों से की गई है.
विरोध के बाद फिर बहाल हुई सुरक्षा व्यवस्था
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी थी. उन्होंने इसे विपक्ष के साथ भेदभाव बताया था. अब बिहार सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को फिर से Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.
राजनीतिक विवाद के बीच आया नया फैसला
इसके साथ ही दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ गाड़ी की सुविधा भी दोबारा दी गई है. सरकार के इस नए फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद फिलहाल एक नए मोड़ पर पहुंच गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू