कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शादी में किया जोरदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो – aajtak.in

Feedback
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थिरकते हुए दिख रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, दिग्विजय सिंह बीते गुरुवार को सीहोर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां वह शादी में आए अन्य मेहमानों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिग्विजय सिंह मुस्कुराते हुए डांस कर रहे हैं. 
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को जाति जनगणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा, ‘देर आए दुरुस्त आए.’
हिमाचल प्रदेश की राजधानी में एक समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाति जनगणना की पुरजोर वकालत करते रहे हैं, लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही है. हालांकि, अब समझदारी की जीत हुई है और देर आए दुरुस्त आए.’
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और इससे सख्ती से निपटा जाएगा. इस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक मारे गए थे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News