Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इस बार मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही अच्छी बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है। धान की बुवाई का कार्य तेज हो गया है। जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। समय पर बारिश होने से जलस्रोतों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। आषाढ़ माह के पहले दिन मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले को तर-बतर कर दिया। लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया। जिससे ग्रामीण इलाकों का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर उठा। चारों ओर फैली हरियाली और पानी से लबालब खेतों का नजारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
बारिश के बाद खेतों में जमा पानी ने धान की खेती के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर दिया है। वहीं मौसम के इस सुहावने मिजाज ने प्रकृति प्रेमियों को भी आनंदित कर दिया है। खेतों और आसपास के प्राकृतिक दृश्य मानो मानसून के स्वागत में पूरी तरह सज-धज गए हों।लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिन किसानों ने पहले ही धान की बुवाई या नर्सरी तैयार कर ली थी, उनके लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। अब किसान तेजी से धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद खेतों में पानी की चमक, दूर तक फैली हरियाली और प्राकृतिक दृश्य सिमडेगा की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। मौसम में भी ठंडक घुल गई है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play