Sonbhadra News: पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन गैंग की ’भाभी’, आगरा से आए भाई-बहन से शादी के बहाने… – Newstrack

bride robber gang arrest agra victims police search others accused (social media)
Sonbhadra News: शादी की आड़ में लोगों को लूटने वाले एक और लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश हुआ है। आगरा से आए भाई-’बहन को ठगी का शिकार बनाकर भागते समय, इस गैंग की ’भाभी’ पुलिस के हत्थे चढ़ गई हैं। वहीं, दुल्हन की भूमिका निभाने वाली महिला सहित तीन की तलाश जारी है।
रानी पत्नी रतन सिंह थाना ट्रांस यमुना निवासी नगला रामवल नई आबादी फिरोजाबाद रोड आगरा ने राबटर्सगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके भाई भाई छोटू पुत्र किशनलाल निवासी जुही सफेद कालोनी कानपुर थाना किदवईनगर की शादी नही हुई है। उसने इसके लिए अशोक नामक से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह उसके भाई की शादी राबर्ट्सगंज में करा देगा। इसके बदले उसे 50,000 देने होंगे।
तय हुई बात पर गत शुक्रवार को वह पति रतन सिंह और भाई छोटू के साथ राबटर्सगंज पहुंची। यहां जिला कचहरी में बिचौलिए अशोक से भेट हुई। उसने अपने साथ मौजूद व्यक्तियों का परिचय रुपा पुत्री राजकुमार निवासी मधुपुर थाना राबर्ट्सगंज, पुष्पा पत्नी विकास निवासी सलखन नौका टोला थाना चोपन और राजेश के रूप में कराया। बताया कि रुपा दुल्हन है। पुष्पा उसकी भाभी और राजेश उसके भाई हैं। इसके बाद चारों उसे लेकर एक अधिवक्ता के पास पहुंचे। वहां शादी के संबंध में नोटरी के जरिए स्टांप पर लिखापढ़ी कराई गई। कथित रूपा और उसके भाई का फोेटो स्टांप पर लगवाने और हस्ताक्षर करवाने के बाद कहा गया कि शादी की कार्यवाही पूरी हो गई। इसके बाद पास के मंदिर पर मंदिर पर पुजारी की मौजूदगी में वरमाला डाली गई। मंत्रोच्चार के बीच पूजापाठ करवाया गया।
शिकायकर्ता का कहना है कि शादी के बाद जैसे ही उसने 50,000 बिचौलियो को थमाए, चारों बहाना बनाकर भागने लगे। बिचौलिए के साथ ही, शादी में मिले जेवरात एवं अन्य सामग्री को लेकर दुल्हन सहित तीन भाग निकले लेकिन पुष्पा नहीं भाग पाई। भाभी की भूमिका निभा रही पुष्पा भी देर तक बहाने बनाती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, पीड़ित पक्ष की तरफ से तरफ से दी गई तहरीर पर धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक शादी करने के लिए बाहरी लोगो को बुलाकर, जाल मे फंसाकर शादी का नाटक किया गया। इसके बाद लड़का पक्ष से रुपये और जेवरात लेकर आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। मामले में पुष्पा पत्नी विकास निवासी सलखन नौका टोला थाना चोपन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी एसआई बृजेश दूबे की अगुवाई वाली टीम ने की। शेष आरोपियों की भी तलाश जारी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News