पहलगाम में आतंकियों के हमले को कल दो हफ्ते पूरे हो जाएंगे। ..आज पाकिस्तान का 13वां..मेरा मतलब है कि पाकिस्तान में भारत की दहशत का 13वां दिन है।..कई बार एक बार में काम-तमाम हो जाने से ज़्यादा बुरा होता है रोज़ डर-डर के..तिल-तिल कर मरना। ..बस समझिये वही हाल इस वक्त पाकिस्तान का हो गया है..। ..और अब तो रिपोर्ट्स भी आ गई हैं कि भारत जब भी हमला करेगा तो पाकिस्तान को बहुत ज़्यादा तकलीफ़ नहीं उठानी पड़ेगी..सिर्फ़ 4 दिन में उसका काम-तमाम हो जाएगा.. सिर्फ़ 96 घंटे ही लगेंगे पाकिस्तान का आतंकी खेल खत्म होने में। ..क्योंकि चौथे दिन के बाद तो उसके पास ना तो लड़ने लायक गोला-बारूद बचेगा..और ना ही हिम्मत।..ना ही खज़ाने में इतने पैसे होंगे कि बम-गोले तो दूर, चार पटाखे भी छोड़कर तसल्ली कर सके। ….पाकिस्तान के सिर्फ़ 4 दिन में चारों खाने चित होने की नौबत क्यों आई है, आज विस्तार से आपको बताएंगे। शुरूआत उसे डराने वाली तस्वीरों से करते हैं।
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.