Badaun News: इस्लामनगर थाने की छत पर चढ़कर बनाई रील, वीडियो वायरल – Live Hindustan

Badaun News: बदायूं। रील बनाने की होड़ में बदायूं में दो युवकों ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवकों ने कथित तौर पर इस्लामनगर थाने की छत पर चढ़कर टशन वाले गाने पर रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक थाने की छत पर खड़े होकर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगी।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर थाने की छत तक युवकों की पहुंच कैसे हुई। मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। वायरल वीडियो के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे सुरक्षा व्यवस्था और थाना परिसर की निगरानी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान और उनके थाने की छत तक पहुंचने की परिस्थितियों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शिकायत पर बदायूं पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी इस्लामनगर को निर्देशित किया गया है। फिलहाल जांच के बाद आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News