केतन हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आ गया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया था कि पहले सिया लाइ डिटेक्टर टेस्ट के लिए तैयार हो गई थी। हालांकि अब सिया और केतन दोनों ने लाइ डिटेक्टर टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया है। इस टेस्ट को पॉलीग्राफ टेस्ट भी कहते हैं। इससे झूठ पकड़ा जाता है। कोर्ट ने आरोपियों की असहमति को देखते हुए दोनों को 16 जुलाई तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियो को यरवदा जेल में रखा गया है।
जूडिशल मजिस्ट्रेट एएम विभूति ने कहा कि जब तक आरोपी पॉलीग्राफ टेस्ट की सहमति नहीं देते हैं, यह नहीं किया जा सकता। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन से कई सबूत मिले हैं। इससे पता चलता है कि दोनों आरोपी एक दूसरे से कोड लैंग्वेज में बात करते थे। दोनों ने आपस में कोड लैंग्वेज में चैट करके केतन की हत्या का पूरा प्लान तैयार किया। पुलिस ने बताया कि सिया का एक छिपाया हुआ फोन भी मिल गया है। इसके फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
पुलिस ने बताया कि जो भी डिजिटल सबूत मिले हैं उनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा दोनों की कोड लैंग्वेज को भी डिकोड करने की कोशिश हो रही है ताकि पता चले कि दोनों किस तरह की खिचड़ी पका रहे थे। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के वक्त चेतन ने जो भी कपड़े पहने थे वे भी मिल गए हैं। इसके अलावा सिया और चेतन दोनों को घटनास्थल पर ले जाकर पंचनामा किया गया है। जिस जगह पर दोनों ने हत्या का रिहर्सल किया था, वहां का भी पंचनामा करवाया गया है।
सिया के वकील विपुल दुशिंग ने हिरासत का विरोध करते हुए तर्क रखा कि दोनों के मोबाइल फोन पहले से ही पुलिस के पास हैं। ऐसे में अब पुलिस को सबूत जुटाने और डेटा रिकवर करने पर ध्यान देना चाहिए। सिया और चेतन की हिरासत की कोई जरूरत नहीं है। चेतन चौधरी की ओर से पेश हुए वकील राम शाहने ने भी पुलिस की मांग का विरोध किया और कहा कि आरोपियों से आमने-सामने काफी पूछताछ हो चुकी है और अब इसकी जरूरत नहीं है।
पत्रकारों से बात करते हुए, पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) संदीप सिंह गिल ने कहा कि अपराध स्थल पर मौजूद कुछ महत्वपूर्ण गवाह सामने आए हैं और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन (पैसों के लेन-देन) के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, ‘हम जांच के हिस्से के रूप में पहले ही कई लोगों से पूछताछ कर चुके हैं। एक दूसरा मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फोरेंसिक सबूतों की जांच की जा रही है… केतन ने सिया को कितने पैसे दिए थे, इस बारे में विवरण सही समय आने पर साझा किया जाएगा।’
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play