08 मई तक गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में गरज के साथ बारिश की संभावना
आज ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव
आज की उपलब्धि स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी, चावल की किस्में जारी कर बोले कृषि मंत्री
उत्तराखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना, ओलावृष्टि की भी आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 5 मई 2025 को उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून,पौड़ी, पिथौरागढ़,बागेश्वर,अल्मोड़ा,चम्पावत और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र दौर,ओलावृष्टि तथा 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है. इसी प्रकार 6 और 7 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और नैनीताल जनपदों में भी मौसम असामान्य रहने की संभावना व्यक्त की गई है. यहां हम मौसम के अलावा खेती-किसानी, किसान आंदोलन और कृषि से जुड़ी तमाम सरकारी योजनाओं के अपडेट्स जानेंगे.
भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने ताजा अपडेट में कहा है कि 08 मई तक गुजरात राज्य और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. 06 और 07 मई, 2025 को उत्तराखंड क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल सहित भारत के पूर्वी मध्य और पूर्वी भागों में बारिश और गरज के साथ मौजूदा गतिविधियों में 7 मई, 2025 से कमी आने की संभावना है.
भुवनेश्वर, ओडिशा | IMD वैज्ञानिक डॉ संजीव द्विवेदी का कहना है, "…5 तारीख को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है, भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है, मयूरभंज, केंदुझर, बालासोर, भद्रक, गजपति में बारिश की चेतावनी जारी की गई है… 6 तारीख को भी अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है, 7-8 तारीख को बारिश थोड़ी कम होगी…"
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली में एनएएससी कॉम्प्लेक्स के भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में भारत में दो जीनोम-संपादित चावल किस्मों के विकास की घोषणा की. इस अवसर पर चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकसित राष्ट्र के सपने को साकार किया जा रहा है और किसान समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं. आज की उपलब्धि स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी. आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से कृषि चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया था. उनके शब्दों से प्रेरित होकर आईसीएआर के वैज्ञानिकों ने इन नई किस्मों के निर्माण के साथ कृषि के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की है."
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 5 मई 2025 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र दौर, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है. इसी प्रकार 6 और 7 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और नैनीताल जनपदों में भी मौसम असामान्य रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
न्यूज़
स्कीम
मेन्यू
Add Kisan Tak to Home Screen