‘हम फिर से तैयार’, 1971 भारत-पाक युद्ध में होमगार्ड की भूमिका निभाने वाली महिला ने जताई फिर से देश सेवा की इच्छा – Jansatta

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत ने तो पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते भी तोड़ लिए हैं। ऐसे में गुजरात के भुज में होम गार्ड के तौर पर 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपनी सेवाएं देने वाली महिलाओं ने एक बार फिर राष्ट्रसेवा करने की इच्छा जताई है।
भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध के दिनों को याद करते हुए होमगार्ड रह चुकीं ज्योतिबेन उपाध्याय ने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान भुज की सड़कों पर वे ग्रुप्स में जाती थीं। इस दौरान वे लोगों को यह समझाती थीं कि सब-कुछ सामान्य है।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ज्योतिबेन ने कहा, “मैं 1971 में होमगार्ड सर्विसेज में शामिल हुई थी। जब युद्ध शुरू हुआ था, तो पाकिस्तान ने एक ही दिन में भुज पर 17 बम फेंके थे। भुज में ब्लैक आउट था।” उन्होंने कहा, “हम सभी एक साथ सड़कों पर जाते थे और स्थिति से डरे हुए लोगों को दिलासा देते थे।”
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच, गृह मंत्रालय ने राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया है। ANI के अनुसार, नागरिक सुरक्षा के लिए यह अभ्यास होगा। इसमें हवाई हमले की चेतावनी, नागरिकों को बचाव प्रशिक्षण, ब्लैकआउट उपाय, महत्वपूर्ण संस्थानों को छिपाना और निकासी योजनाओं का अभ्यास शामिल है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News