6 जुलाई से असम विधानसभा में गूंजेगी हिंदी, बजट सत्र के पहले दिन से आधिकारिक भाषा के रूप में मिली मंजूरी – Jagran

असम विधानसभा के इतिहास में पहली बार राष्ट्रभाषा हिंदी को विधायी कामकाज में शामिल किया गया है। यह पहल अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के नेतृत्व में हुई और 6 ज …और पढ़ें
6 जुलाई से असम विधानसभा में गूंजेगी हिंदी।
असम विधानसभा में पहली बार हिंदी भाषा का समावेश।
अध्यक्ष रंजीत कुमार दास की पहल पर यह निर्णय।
6 जुलाई से बजट सत्र में आधिकारिक तौर पर लागू।
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम विधानसभा के इतिहास में पहली बार राष्ट्रभाषा हिंदी भाषा को विधानसभा के कामकाज में शामिल किया गया है। यह पहल असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के नेतृत्व में की गई है। असमिया, अंग्रेजी और बोडो भाषाओं के साथ हिंदी भाषा 6 जुलाई से 16वीं असम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन से आधिकारिक रूप से विधायी कामकाज में शामिल की जाएगी।
दास ने बताया कि हिंदी भाषा को शामिल करने का निर्णय असम विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की बैठक में लिया गया, जो शनिवार को उनके अध्यक्षता में हुई थी।
असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमारदास ने रविवार को कहा, “बैठक में संसदीय मामलों के मंत्री पिजुश हजारिका, मंत्री केशब महंता, विपक्ष के नेता वाजेद अली चौधरी, विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, सबहराम बसुमतारी, चक्रधर गोगोई और जय प्रकाश दास उपस्थित थे।”
“बैठक में असम विधानसभा में हिंदी भाषा को शामिल करने का निर्णय लिया। पहले यहां केवल तीन भाषाएं (असमिया, अंग्रेजी और बोडो) थीं और पहली बार हिंदी भाषा को शामिल किया गया है। हिंदी राष्ट्रभाषा है और इसे मान्यता देने के लिए हमने हिंदी भाषा को शामिल करने का निर्णय लिया।”
6 जुलाई से असम विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा, जो 21 कार्य दिवसों तक चलेगा और 31 जुलाई तक जारी रहेगा। राज्य का बजट 10 जुलाई को प्रस्तुत किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में सत्र में 10 नए विधेयक प्रस्तुत किए गए हैं।
असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमारदास ने कहा कि पहले एक चैनल था जिसका नाम एएलए (असम विधानसभा) था और इसे सोमवार से असम विधान सभा टीवी के रूप में पुनः नामित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में हम असम विधान सभा टीवी को लोक सभा टीवी और राज्य सभा टीवी की तरह बनाने का प्रयास करेंगे।
(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News