क्लीन-शेव लुक में दिखे सनी देओल, पहचानना हुआ मुश्किल, रामायण से पहले सामने आया नया लुक – AajTak

Feedback
सनी देओल बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकार में आते हैं. उन्हें और उनके देओल परिवार को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है.
हाल ही में सनी देओल और उनके परिवार से मिलने एक फैन पहुंचा, जिन्होंने एक्टर संग मुलाकात की. इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आईं, जिसमें सनी का बदला हुआ लुक दिखा.
सनी देओल काफी समय बाद क्लीन शेव लुक में दिखे. उन्होंने कैजुअल आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद हैंडसम दिखे. एक्टर की पर्सनैलिटी भी फोटो में साफ झलक रही थी.
फैन ने सिर्फ सनी देओल से ही नहीं, हेमा मालिनी से भी मुलाकात की जिन्हें उन्होंने एक पौधा भी भेंट के रूप में दिया. ये फैन देओल परिवार के साथ पहले भी कई सारी तस्वीरों में दिख चुका है.
सनी के इस लुक ने सबको सरप्राइज किया है. आमतौर पर एक्टर दाढ़ी-मूंछ में नजर आते हैं. ये लुक उनकी फिल्मों में भी रहता है. ऐसे में उनका ये नया अंदाज हर किसी को हैरान जरूर कर सकता है.
सनी वैसे इन दिनों रणबीर कपूर वाली रामायण की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें वो भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं.
फिल्म के लिए सनी देओल कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. वो 68 साल की उम्र में हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे, जो उनके लिए एक चैलेंज होगा. लेकिन फैंस को सनी पर पूरा भरोसा है. 
रामायण फिल्म से पहले सनी देओल की दो और नई फिल्में आनी बाकी हैं. सबसे पहले उनकी ओटीटी डेब्यू फिल्म इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिर वो बंटवारा 1947 में दिखेंगे जो 14 अगस्त को रिलीज होनी है.
Photos: Instagram @iamsunnydeol/advchandrashekharr
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News