भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी! बिहार में भी रेड अलर्ट, पोरस बार्डर पर कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात – News18 Hindi

पटना. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी रेड अलर्ट जारी किया है. पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बनी हुई है. इस बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे बिहार में रेड अलर्ट जारी कर दिया है. खास कर नेपाल के सीमावर्ती जिलों को चौबीस घंटे चौकसी बरतने को कहा गया है. दरअसल भारत और नेपाल के बीच कुल 1751 किलोमीटर लंबी सीमा है.
अगर बात बिहार की करें तो बिहार से सटा इंडो-नेपाल बॉर्डर का 729 किलोमीटर के करीब का इलाका साझा होता है. इसमें से लगभग 440 किलोमीटर का इलाका पोरस बॉर्डर का आता है जो बिहार के सात जिला में फैला है. इन जिलों में शामिल हैं पश्चिम चंपारण, पूर्वीचंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज. इसमें पश्चिम चंपारण में मदनपुर से शुरू होकर पूर्वी चंपारण के रक्सौल, सीतामढ़ी के बैरगनियां सोनवर्षा होते हुए मधुबनी जिले के जयनगर, सुपौल में बीरपुर, अररिया में सकटी होते हुए किशनगंज के गलगलिया तक फैला है.
पोरस बॉर्डर के जरिये ही मारते हैं एंट्री
बता दें, ऐसा कई बार देखा गया है कि इन जिलों में फैले पोरस बॉर्डर के रास्ते कई लोग भारत में एंट्री मारते हैं और देश विरोधी गतिविधि में शामिल होते हैं. ऐसे लोगों को भारत में दाखिल होते वक्त गिरफ्तार भी किया जा चुका है. यही वजह है कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने भारत पाकिस्तान के बीच व्याप्त तनातनी को देखते हुए बिहार में बार्डर समेत अन्य इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. दरअसल ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने रेड अलर्ट जारी करते हुए साफ तौर पर निर्देश दिया है कि है कि आईएसआई (ISI) की गतिविधियों को देखते हुए नेपाल से लगने वाले बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी जाए. इसके साथ ही पंकज दराद ने बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है.
भीड़-भाड़ वाली जगह पर विशेष निगरानी का निर्देश
साथ ही यह भी कहा गया है कि आतंकी संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक और धार्मिक व्यक्तियों को निशाना बना सकते हैं. इसको देखते हुए भीड़ भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी रखने के साथ धार्मिक स्थलों औद्योगिक इकाईयों और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को कहा गया है. वहीं विधानसभा, विधानपरिषद, सभी सचिवालयों,  पटना हाईकोर्ट के साथ महाबोधि मंदिर और गया एयरपोर्ट के साथ दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है. साथ ही साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े वीडियो और कमेंट पर नजर रखने को कहा गया है.
बिहार पुलिस मुख्यालय ने दिए ये निर्देश

इन स्थानों पर विशेष अलर्ट
गया स्थित महाबोधि मंदिर, पटना के हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन, बरौनी पाइप लाइन, पटना एयरपोर्ट, गया एयरपोर्ट, दरभंगा एयरपोर्ट, बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़, गुरु गोविन्द साहब गुरुद्वारा, इण्डियन ऑयल टर्मिनल सिपारा की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. पटना में सभी बड़े होटलों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है. विधान सभा, विधान परिषद, सभी सचिवालयों, पटना हाई कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है. सभी जिलों में मॉल, रेलवे स्टेशन, बड़ी दुकान, होटल, रेस्तरों, बस अड्डा, ऑटो स्टैण्ड, हॉस्पीटल, स्कूल्स, हवाई अड्डा, धार्मिक स्थलों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस निगरानी और गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News